Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अपराध
28 Sep, 2026

केमिकल फैक्ट्री अग्निकांड में एक और फायर फाइटर की मौत

बासनी की केमिकल फैक्ट्री में आग के दौरान ड्रमों में हुए धमाकों से झुलसे फायर फाइटर सुरेंद्र ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया, हादसे में अब दो की मौत हो चुकी है और 12 का उपचार जारी है।

जोधपुर, 28 सितंबर।

बासनी औद्योगिक क्षेत्र की श्रमिक कॉलोनी स्थित केमिकल फैक्ट्री में बुधवार शाम हुए अग्निकांड में एक और फायर फाइटर की मौत हो गई। नागौर के खींवसर निवासी फायरमैन सुरेंद्र ने सोमवार सुबह उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इससे पहले दो दिन पूर्व प्रीतेश प्रजापत की मौत हुई थी, जिनका रविवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया था।

हादसे में कुल 14 लोग झुलसे थे, जिनमें अब दो फायर फाइटर की मौत हो चुकी है। छह घायलों का उपचार जयपुर में चल रहा है। वहीं जोधपुर में भर्ती एक अन्य घायल की हालत गंभीर बनी हुई है। अन्य घायलों का उपचार भी जारी है।

थानाधिकारी नितिन दवे ने सुरेंद्र की मौत की पुष्टि की है। आग बुझाने के दौरान केमिकल से भरे ड्रमों में हुए धमाकों की चपेट में आने से फायर ब्रिगेड के 14 कर्मचारी झुलस गए थे। इनमें से छह फायर फाइटर्स को गुरुवार को ग्रीन कॉरिडोर बनाकर एंबुलेंस से जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल से जयपुर के एसएमएस अस्पताल भेजा गया था। प्रत्येक एंबुलेंस में एक डॉक्टर और एक नर्सिंगकर्मी भी मौजूद था।

मामले में बासनी पुलिस ने फैक्ट्री मालिक के पुत्र को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना को लेकर मानव जीवन संकट में डालने का मामला भी दर्ज किया है।

|
वीडियो फीचर

CM Youth Conclave 2026: भोपाल में 20 हजार युवाओं से CM मोहन यादव का संवाद, जुबिन नौटियाल ने मचाई धूम


भोपाल में वर्ग-1 शिक्षक अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव की कोशिश; पुलिस ने रोका

मंडला में CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- विकास के आंकड़े सुन छाती पर लौटता है सांप #mpgovt

भोपाल में शुक्रवार रात महिलाओं का मार्च, एकजुटता का दिया संदेश #women #protest #mpnews

भोपाल में सनसनीखेज हत्या | IAS की गला रेतकर हत्या, 2 दिन पहले रखा नौकर गायब

MP BJP कोर कमेटी की बड़ी बैठक - CM मोहन यादव, संगठन पदाधिकारी रहेंगे मौजूद | BJP का बड़ा मंथन

आज का राशिफल

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

20° / 34°

Clear

ट्रेंडिंग न्यूज़