Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अपराध
28 Sep, 2026

नूरपुर में कार से 11.81 ग्राम चिट्टा बरामद, दो आरोपित गिरफ्तार

नूरपुर के छतरोली में पुलिस ने सैंट्रो कार की तलाशी के दौरान 11.81 ग्राम चिट्टा बरामद कर दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

धर्मशाला, 28 सितंबर।

पुलिस जिला नूरपुर में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सीआईए विंग ने छतरोली के पास एक कार से 11.81 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है और उनके खिलाफ नूरपुर थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

पुलिस टीम को गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि सैंट्रो कार नंबर एचपी-21ए-3525 में दो लोग चिट्टा लेकर छतरोली में मौजूद हैं। सूचना के आधार पर पुलिस स्वतंत्र गवाहों के साथ मौके पर पहुंची और वाहन की जांच शुरू की।

सोमवार तड़के करीब चार बजे बाबा दत्ता मल शोरूम, छतरोली के सामने कार को रोका गया। तलाशी के दौरान सीट के अंदर छिपाकर रखा काले रंग का पॉलीथिन लिफाफा मिला। इसमें 11.81 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

पुलिस ने बरामद मादक पदार्थ और कार को नियमानुसार कब्जे में ले लिया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान संदीप कुमार उर्फ सैंडी (36), निवासी बासा, नगरोटा सूरियां, जिला कांगड़ा और अंकुश (32), निवासी नगरोटा सूरियां, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।

एसपी नूरपुर इल्मा अफरोज ने बताया कि दोनों आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों को गिरफ्तार कर मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस मादक पदार्थ की आपूर्ति से जुड़े आगे और पीछे के संपर्कों की भी पड़ताल कर रही है। मामले में आगामी जांच जारी है।

|
वीडियो फीचर

CM Youth Conclave 2026: भोपाल में 20 हजार युवाओं से CM मोहन यादव का संवाद, जुबिन नौटियाल ने मचाई धूम


भोपाल में वर्ग-1 शिक्षक अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव की कोशिश; पुलिस ने रोका

मंडला में CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- विकास के आंकड़े सुन छाती पर लौटता है सांप #mpgovt

भोपाल में शुक्रवार रात महिलाओं का मार्च, एकजुटता का दिया संदेश #women #protest #mpnews

भोपाल में सनसनीखेज हत्या | IAS की गला रेतकर हत्या, 2 दिन पहले रखा नौकर गायब

MP BJP कोर कमेटी की बड़ी बैठक - CM मोहन यादव, संगठन पदाधिकारी रहेंगे मौजूद | BJP का बड़ा मंथन

आज का राशिफल

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

20° / 34°

Clear

ट्रेंडिंग न्यूज़