Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
मध्य प्रदेश
28 Sep, 2026

सांदीपनि विद्यालय को राष्ट्रीय सम्मान, फ्यूचर रेडी शिक्षा में प्रथम

गढ़ाकोटा के शासकीय सांदीपनि विद्यालय ने 700 से अधिक स्कूलों के बीच फ्यूचर रेडी स्किल एजुकेशन श्रेणी में पहला स्थान हासिल कर राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया।

सागर, 28 सितंबर।

सागर जिले के गढ़ाकोटा स्थित शासकीय सांदीपनि विद्यालय ने शिक्षा और नवाचार के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धि हासिल की है। विद्यालय ने देशभर के 700 से अधिक सरकारी और निजी स्कूलों के बीच आयोजित फिक्की अराइज अवॉर्ड्स 2026 में फ्यूचर रेडी स्किल एजुकेशन श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही विद्यालय को राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया गया।

विद्यालय के अनुसार, इस श्रेणी में शीर्ष राष्ट्रीय पुरस्कार पाने वाला यह मध्य प्रदेश का पहला शासकीय विद्यालय बन गया है। नई दिल्ली के डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में 25 और 26 सितंबर को आयोजित अराइज लर्निंग फेस्टिवल में प्राचार्य शिव सिंह ठाकुर, जयकांत खरे, मोहित समाधिया और देवेंद्र सिंह लोधी ने पुरस्कार ग्रहण किया।

चयन प्रक्रिया के दौरान दस्तावेज, तकनीकी संसाधन और नवाचार की समीक्षा की गई। अंतिम प्रस्तुतीकरण में विद्यालय ने आईसीटी लैब, ‘उत्कर्ष’ हस्तलिखित पत्रिका, विषय आधारित क्लब, सह-शैक्षणिक गतिविधियों और छात्र परियोजनाओं की जानकारी दी।

विद्यालय में विद्यार्थियों के कौशल विकास, तार्किक सोच और समस्या समाधान पर जोर दिया जाता है। शिक्षकों को एआई और आईटी उपकरणों सहित नई शिक्षण तकनीकों का प्रशिक्षण भी दिया जाता है। प्राचार्य ने सम्मान को शिक्षकों और विद्यार्थियों की मेहनत का परिणाम बताया।

|
वीडियो फीचर

CM Youth Conclave 2026: भोपाल में 20 हजार युवाओं से CM मोहन यादव का संवाद, जुबिन नौटियाल ने मचाई धूम


भोपाल में वर्ग-1 शिक्षक अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव की कोशिश; पुलिस ने रोका

मंडला में CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- विकास के आंकड़े सुन छाती पर लौटता है सांप #mpgovt

भोपाल में शुक्रवार रात महिलाओं का मार्च, एकजुटता का दिया संदेश #women #protest #mpnews

भोपाल में सनसनीखेज हत्या | IAS की गला रेतकर हत्या, 2 दिन पहले रखा नौकर गायब

MP BJP कोर कमेटी की बड़ी बैठक - CM मोहन यादव, संगठन पदाधिकारी रहेंगे मौजूद | BJP का बड़ा मंथन

आज का राशिफल

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

20° / 34°

Clear

ट्रेंडिंग न्यूज़