Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
मध्य प्रदेश
06 Oct, 2026

इंदौर में यात्री बस में लगी आग, सभी यात्री सुरक्षित; संचालक को नोटिस

इंदौर के पंथपिपलई में उज्जैन-इंदौर मार्ग की यात्री बस में आग लगने पर सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और प्रशासन ने बस संचालक को नोटिस दिया।

इंदौर, 06 अक्टूबर।

सांवेर रोड के पंथपिपलई क्षेत्र में मंगलवार दोपहर उज्जैन-इंदौर मार्ग पर चल रही यात्री बस में अचानक आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर जिला प्रशासन सक्रिय हुआ। बस में सवार सभी यात्रियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना में किसी की जनहानि नहीं हुई।

डीजल बस उज्जैन से इंदौर के बीच पंथपिपलई, सांवेर और धरमपुरी होकर संचालित होती है। पंथपिपलई के पास आग लगने पर एआईसीटीएसएल और बस संचालक ने समन्वय कर यात्रियों को उतारा और उनके आगे के सफर की व्यवस्था की। सूचना पर अग्निशमन दल मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाया। यात्रियों, चालक और परिचालक के घायल होने की सूचना नहीं है।

प्रशासन ने बस संचालक मेसर्स दिलराज मनमीत ट्रांसपोर्टेशन प्राइवेट लिमिटेड को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। बस का स्टेज कैरिज परमिट निरस्त करने तथा फिटनेस, अग्नि सुरक्षा उपकरण, आपातकालीन निकास, टायर, विद्युत वायरिंग, बीमा और पीयूसी की जांच के निर्देश दिए गए हैं।

आग के वास्तविक कारण और बस को हुए नुकसान का पता लगाने के लिए यांत्रिक एवं अग्नि-क्षति परीक्षण कराया जाएगा। प्रशासन ने यात्री सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए सुरक्षा मानकों की निगरानी बढ़ाने और लापरवाही मिलने पर लाइसेंस निलंबित करने की बात कही है।

|
वीडियो फीचर

CM Youth Conclave 2026: भोपाल में 20 हजार युवाओं से CM मोहन यादव का संवाद, जुबिन नौटियाल ने मचाई धूम


भोपाल में वर्ग-1 शिक्षक अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव की कोशिश; पुलिस ने रोका

मंडला में CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- विकास के आंकड़े सुन छाती पर लौटता है सांप #mpgovt

भोपाल में शुक्रवार रात महिलाओं का मार्च, एकजुटता का दिया संदेश #women #protest #mpnews

भोपाल में सनसनीखेज हत्या | IAS की गला रेतकर हत्या, 2 दिन पहले रखा नौकर गायब

MP BJP कोर कमेटी की बड़ी बैठक - CM मोहन यादव, संगठन पदाधिकारी रहेंगे मौजूद | BJP का बड़ा मंथन

आज का राशिफल

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

20° / 34°

Clear

ट्रेंडिंग न्यूज़