Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
मध्य प्रदेश
06 Oct, 2026

यूथ कॉन्क्लेव में सीएम ने देखी हिंदी पुस्तकों की प्रदर्शनी, ‘ज्ञान संपदा’ में दिखाई रुचि

भोपाल के यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी ग्रंथ अकादमी की पुस्तक प्रदर्शनी देखी और भारतीय ज्ञान परंपरा तथा प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ी पुस्तकों की जानकारी ली।

भोपाल, 06 अक्टूबर।

लाल परेड ग्राउंड में आयोजित यूथ कॉन्क्लेव-2026 के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उच्च शिक्षा विभाग और मध्यप्रदेश हिंदी ग्रंथ अकादमी की पुस्तक प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने हिंदी भाषा, साहित्य और भारतीय ज्ञान परंपरा से जुड़ी पुस्तकों में विशेष रुचि दिखाई।

मुख्यमंत्री ने प्रदर्शनी में अकादमी की ओर से प्रकाशित ‘भारतीय ज्ञान परंपरा’ पुस्तक के साथ एमपीपीएससी परीक्षाओं की तैयारी के लिए तैयार की गई ‘ज्ञान संपदा’ भी देखी। उन्होंने प्रदर्शित पुस्तकों और विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध अध्ययन सामग्री की जानकारी ली।

प्रदर्शनी में हिंदी ग्रंथ अकादमी के विभिन्न प्रकाशनों के माध्यम से भारतीय चिंतन, हिंदी साहित्य और प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित सामग्री प्रस्तुत की गई। विद्यार्थियों और युवा पाठकों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए उपयोगी पुस्तकों को प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया।

आयोजन के जरिए हिंदी साहित्य और ज्ञानपरक पुस्तकों को युवा पीढ़ी से जोड़ने पर जोर दिया गया। भारतीय चिंतन और सांस्कृतिक परंपराओं से संबंधित साहित्य के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की अध्ययन सामग्री को भी युवाओं तक पहुंचाने का प्रयास दिखाई दिया।

इस अवसर पर उच्च शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव अनुपम राजन, बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय के कुलगुरु, उच्च शिक्षा आयुक्त प्रबल सिपाहा, विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी डॉ. दिनेश दवे, डॉ. राजकुमारी शर्मा और हिंदी ग्रंथ अकादमी के सहायक संचालक राम विश्वास कुशवाहा मौजूद रहे।

|
वीडियो फीचर

CM Youth Conclave 2026: भोपाल में 20 हजार युवाओं से CM मोहन यादव का संवाद, जुबिन नौटियाल ने मचाई धूम


भोपाल में वर्ग-1 शिक्षक अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव की कोशिश; पुलिस ने रोका

मंडला में CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- विकास के आंकड़े सुन छाती पर लौटता है सांप #mpgovt

भोपाल में शुक्रवार रात महिलाओं का मार्च, एकजुटता का दिया संदेश #women #protest #mpnews

भोपाल में सनसनीखेज हत्या | IAS की गला रेतकर हत्या, 2 दिन पहले रखा नौकर गायब

MP BJP कोर कमेटी की बड़ी बैठक - CM मोहन यादव, संगठन पदाधिकारी रहेंगे मौजूद | BJP का बड़ा मंथन

आज का राशिफल

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

20° / 34°

Clear

ट्रेंडिंग न्यूज़