Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
मध्य प्रदेश
28 Sep, 2026

चार पुरासंपदाओं को वैश्विक पहचान, सीएम ने जताई खुशी

मध्य प्रदेश की चार ऐतिहासिक धरोहरों के यूनेस्को की अस्थायी सूची में शामिल होने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को बधाई दी।

भोपाल, 28 सितंबर।

मध्य प्रदेश की चार ऐतिहासिक धरोहरों को यूनेस्को की विश्व धरोहर की अस्थायी सूची में स्थान मिलने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रसन्नता जताई है। उन्होंने उदयगिरि गुफाएं, बाग गुफा चित्रकारी, गिन्नौरगढ़ किला और चंबल घाटी के मंदिर समूह के सूची में शामिल होने पर प्रदेशवासियों को बधाई दी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोमवार को सोशल मीडिया पर जारी संदेश में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मध्य प्रदेश की ऐतिहासिक धरोहरों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल रही है। उन्होंने इसे प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को भी विश्व स्तर पर पहचान मिल रही है। इसी क्रम में मध्य प्रदेश के ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों को विश्व धरोहर के रूप में पहचान मिलने से गौरव बढ़ा है।

उन्होंने प्रदेशवासियों से अपनी विरासत के संरक्षण और संवर्धन के प्रयासों को और मजबूत करने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी मिलकर प्रदेश की ऐतिहासिक धरोहरों को विश्वभर तक पहुंचाने के संकल्प को आगे बढ़ाएं।

|
वीडियो फीचर

CM Youth Conclave 2026: भोपाल में 20 हजार युवाओं से CM मोहन यादव का संवाद, जुबिन नौटियाल ने मचाई धूम


भोपाल में वर्ग-1 शिक्षक अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव की कोशिश; पुलिस ने रोका

मंडला में CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- विकास के आंकड़े सुन छाती पर लौटता है सांप #mpgovt

भोपाल में शुक्रवार रात महिलाओं का मार्च, एकजुटता का दिया संदेश #women #protest #mpnews

भोपाल में सनसनीखेज हत्या | IAS की गला रेतकर हत्या, 2 दिन पहले रखा नौकर गायब

MP BJP कोर कमेटी की बड़ी बैठक - CM मोहन यादव, संगठन पदाधिकारी रहेंगे मौजूद | BJP का बड़ा मंथन

आज का राशिफल

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

20° / 34°

Clear

ट्रेंडिंग न्यूज़