Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
सरकार व नीतियाँ
29 Sep, 2026

अंबिकापुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस अब सप्ताह में दो दिन, आदर्श नगर पर दो ट्रेनों का ठहराव

रेलवे ने अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस की आवृत्ति बढ़ाकर सप्ताह में दो दिन करने के साथ आदर्श नगर दिल्ली स्टेशन पर दो ट्रेनों को प्रायोगिक ठहराव देने का फैसला किया है।

नई दिल्ली, 29 सितंबर।

यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन-अंबिकापुर एक्सप्रेस के संचालन की आवृत्ति बढ़ाने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 22407/22408 अब सप्ताह में एक दिन के बजाय दो दिन संचालित होगी। इस बदलाव के बाद ट्रेन संख्या 22408 हजरत निजामुद्दीन-अंबिकापुर एक्सप्रेस रविवार और मंगलवार को चलेगी, जिसकी नई व्यवस्था 4 अक्टूबर 2026 से लागू होगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 22407 अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस मंगलवार और गुरुवार को संचालित होगी और यह व्यवस्था 6 अक्टूबर 2026 से प्रभावी होगी। ट्रेन के मार्ग, समय और अन्य ठहराव में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।

रेलवे ने दिल्ली के आदर्श नगर स्टेशन पर दो ट्रेनों के प्रायोगिक ठहराव की भी घोषणा की है। दिल्ली जंक्शन-कालका एक्सप्रेस और दिल्ली जंक्शन-करटोली पंजाब हिमाचल एक्सप्रेस का ठहराव 30 सितंबर से प्रभावी होगा। ट्रेन संख्या 14331 दिल्ली जंक्शन-कालका एक्सप्रेस आदर्श नगर दिल्ली स्टेशन पर शाम 4:35 बजे पहुंचेगी और 4:37 बजे रवाना होगी। ट्रेन संख्या 14053 दिल्ली जंक्शन-करटोली पंजाब हिमाचल एक्सप्रेस रात 11:12 बजे स्टेशन पहुंचेगी और 11:14 बजे प्रस्थान करेगी। रेलवे ने यात्रियों को ट्रेनों के संचालन से जुड़ी ताजा जानकारी के लिए एनटीईएस देखने या 139 पर संपर्क करने की सलाह दी है।

|
वीडियो फीचर

CM Youth Conclave 2026: भोपाल में 20 हजार युवाओं से CM मोहन यादव का संवाद, जुबिन नौटियाल ने मचाई धूम


भोपाल में वर्ग-1 शिक्षक अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव की कोशिश; पुलिस ने रोका

मंडला में CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- विकास के आंकड़े सुन छाती पर लौटता है सांप #mpgovt

भोपाल में शुक्रवार रात महिलाओं का मार्च, एकजुटता का दिया संदेश #women #protest #mpnews

भोपाल में सनसनीखेज हत्या | IAS की गला रेतकर हत्या, 2 दिन पहले रखा नौकर गायब

MP BJP कोर कमेटी की बड़ी बैठक - CM मोहन यादव, संगठन पदाधिकारी रहेंगे मौजूद | BJP का बड़ा मंथन

आज का राशिफल

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

20° / 34°

Clear

ट्रेंडिंग न्यूज़