Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
मध्य प्रदेश
29 Sep, 2026

मेट्रीमोनियल प्लेटफॉर्म पर साढ़े सात लाख की ठगी, छह साइबर ठग गिरफ्तार

मंदसौर में मेट्रीमोनियल प्लेटफॉर्म के जरिए महिला से साढ़े सात लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने छह आरोपितों को गिरफ्तार कर मोबाइल, सिम और एटीएम कार्ड बरामद किए हैं।

मंदसौर, 29 सितंबर।

मेट्रीमोनियल प्लेटफॉर्म पर प्रोफाइल डालने वाली शामगढ़ निवासी महिला को शादी का झांसा देकर साढ़े सात लाख रुपये ठगने वाले अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के छह सदस्यों को पुलिस ने अलग-अलग राज्यों से गिरफ्तार किया है। आरोपितों के पास से 22 एंड्रॉयड मोबाइल, 30 सिम और पांच एटीएम कार्ड मिले हैं। साथ ही अलग-अलग बैंक खातों में जमा आठ लाख रुपये से अधिक की रकम को फ्रीज कराया गया है।

पुलिस के अनुसार पीड़िता ने मेट्रीमोनियल प्लेटफॉर्म पर अपनी प्रोफाइल अपलोड की थी, जिसके बाद वह साइबर ठगों के संपर्क में आई और उनके झांसे में आकर साढ़े सात लाख रुपये गंवा बैठी। शिकायत मिलने पर पुलिस अधीक्षक ने विशेष टीम गठित की। टीम ने सुराग जुटाकर राजस्थान के जयपुर में दबिश दी और आरोपितों को पकड़ा। पूछताछ के आधार पर गिरोह के एक अन्य सदस्य को बिहार के अरवल जिले से भी अभिरक्षा में लिया गया।

पुलिस ने त्रिलोकी कुमार, शिवम गुप्ता, बबलू कुशवाह, गुंजन गुप्ता, शशि कुमार और टोनी कुमार को गिरफ्तार किया है। जांच में साइबर ठगी की रकम अलग-अलग बैंक खातों में मिलने पर आठ लाख रुपये से अधिक राशि फ्रीज कराई गई। वैधानिक प्रक्रिया के बाद यह रकम पीड़िता को सौंपने की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और ठगी के लेन-देन की भी जांच कर रही है।

|
वीडियो फीचर

CM Youth Conclave 2026: भोपाल में 20 हजार युवाओं से CM मोहन यादव का संवाद, जुबिन नौटियाल ने मचाई धूम


भोपाल में वर्ग-1 शिक्षक अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव की कोशिश; पुलिस ने रोका

मंडला में CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- विकास के आंकड़े सुन छाती पर लौटता है सांप #mpgovt

भोपाल में शुक्रवार रात महिलाओं का मार्च, एकजुटता का दिया संदेश #women #protest #mpnews

भोपाल में सनसनीखेज हत्या | IAS की गला रेतकर हत्या, 2 दिन पहले रखा नौकर गायब

MP BJP कोर कमेटी की बड़ी बैठक - CM मोहन यादव, संगठन पदाधिकारी रहेंगे मौजूद | BJP का बड़ा मंथन

आज का राशिफल

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

20° / 34°

Clear

ट्रेंडिंग न्यूज़