Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अपराध
29 Sep, 2026

सिलीगुड़ी में 700 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार

सिलीगुड़ी में पुलिस ने करीब 15 लाख रुपये की 700 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ मालदा के दो युवकों को गिरफ्तार किया।

सिलीगुड़ी, 29 सितंबर।

सिलीगुड़ी में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान के दौरान पुलिस ने करीब 700 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ मालदा के दो युवकों को पकड़ा है। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप और न्यू जलपाईगुड़ी थाना की एंटी क्राइम विंग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सोमवार देर रात कावाखाली-पोड़ाझाड़ इलाके में दोनों को संदिग्ध अवस्था में रोका और तलाशी ली। उनके बैग से बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित बाजार कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई गई है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान सनाउल शेख और मोहम्मद राशिदुल हक के रूप में हुई है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपित मालदा से मादक पदार्थ लेकर सिलीगुड़ी पहुंचे थे। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि खेप सिलीगुड़ी में किसे सौंपी जानी थी और इस नेटवर्क में अन्य कौन लोग शामिल हैं। दोनों से पूछताछ की जा रही है। आरोपितों को मंगलवार को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया जाएगा।

|
वीडियो फीचर

CM Youth Conclave 2026: भोपाल में 20 हजार युवाओं से CM मोहन यादव का संवाद, जुबिन नौटियाल ने मचाई धूम


भोपाल में वर्ग-1 शिक्षक अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव की कोशिश; पुलिस ने रोका

मंडला में CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- विकास के आंकड़े सुन छाती पर लौटता है सांप #mpgovt

भोपाल में शुक्रवार रात महिलाओं का मार्च, एकजुटता का दिया संदेश #women #protest #mpnews

भोपाल में सनसनीखेज हत्या | IAS की गला रेतकर हत्या, 2 दिन पहले रखा नौकर गायब

MP BJP कोर कमेटी की बड़ी बैठक - CM मोहन यादव, संगठन पदाधिकारी रहेंगे मौजूद | BJP का बड़ा मंथन

आज का राशिफल

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

20° / 34°

Clear

ट्रेंडिंग न्यूज़