Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
रक्षा व सुरक्षा
29 Sep, 2026

भारत-म्यांमार सीमा पर असम राइफल्स की टीम पर हमला, एक जवान बलिदान

अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग में संदिग्ध उग्रवादियों की गोलीबारी में असम राइफल्स के एक जवान का बलिदान हुआ और चार जवान घायल हुए।C

चांगलांग, 29 सितंबर।

अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले में भारत-म्यांमार सीमा के पास मंगलवार सुबह असम राइफल्स की गश्ती टीम पर संदिग्ध उग्रवादियों ने गोलीबारी की। हमले में 21वीं असम राइफल्स के हवलदार जांखोकाई कूकी (42) बलिदान हो गए, जबकि चार अन्य जवान घायल हुए हैं। घटना सुबह करीब 6:30 बजे नम्पोंग सर्किल के अंतर्गत नम्पोंग नाला के पास हुई। उस समय जवान सीमा पर चल रहे बाड़ लगाने के काम वाले क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इसी दौरान संदिग्ध हमलावरों ने गश्ती दल को निशाना बनाया। घायल जवानों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। चांगलांग के पुलिस अधीक्षक किर्ली पाडु ने घटना की पुष्टि करते हुए पुलिस अधिकारियों को पूरे मामले की जानकारी जुटाने के निर्देश दिए हैं।

हमले के बाद सुरक्षा बलों ने आसपास के इलाके में तलाशी और अभियान शुरू कर दिया है तथा भारत-म्यांमार सीमा पर निगरानी बढ़ा दी गई है। प्रारंभिक सूचनाओं में एनएससीएन (के-वाईए) के कैडरों की संभावित भूमिका की बात सामने आई है, हालांकि हमलावरों की पहचान की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। सीमा क्षेत्र में उग्रवादी समूहों की गतिविधियों के कारण चांगलांग का यह इलाका पहले से संवेदनशील माना जाता है। अधिकारियों के अनुसार घटना की परिस्थितियों और हमले में शामिल लोगों के बारे में विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।

|
वीडियो फीचर

CM Youth Conclave 2026: भोपाल में 20 हजार युवाओं से CM मोहन यादव का संवाद, जुबिन नौटियाल ने मचाई धूम


भोपाल में वर्ग-1 शिक्षक अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव की कोशिश; पुलिस ने रोका

मंडला में CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- विकास के आंकड़े सुन छाती पर लौटता है सांप #mpgovt

भोपाल में शुक्रवार रात महिलाओं का मार्च, एकजुटता का दिया संदेश #women #protest #mpnews

भोपाल में सनसनीखेज हत्या | IAS की गला रेतकर हत्या, 2 दिन पहले रखा नौकर गायब

MP BJP कोर कमेटी की बड़ी बैठक - CM मोहन यादव, संगठन पदाधिकारी रहेंगे मौजूद | BJP का बड़ा मंथन

आज का राशिफल

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

20° / 34°

Clear

ट्रेंडिंग न्यूज़