Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
सरकार व नीतियाँ
29 Sep, 2026

यूपीआईटीएस-2026 में उत्कृष्ट पवेलियन और स्टॉल हुए सम्मानित

यूपीआईटीएस-2026 के समापन पर विभिन्न विभागों, संस्थानों और कंपनियों के उत्कृष्ट पवेलियन-स्टॉल के साथ आयोजन में योगदान देने वाली टीमों को भी पुरस्कार दिए गए।

ग्रेटर नोएडा, 29 सितंबर।

उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (यूपीआईटीएस)-2026 के समापन समारोह में इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट के विभिन्न हॉलों में लगाए गए उत्कृष्ट पवेलियन और स्टॉल को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रदेश सरकार के विभागों, औद्योगिक विकास प्राधिकरणों, सार्वजनिक उपक्रमों, बैंकों, निजी कंपनियों और शैक्षणिक संस्थानों ने अपने उत्पादों, योजनाओं, उपलब्धियों और नवाचारों को प्रदर्शित किया था। हॉल-1 में इन्वेस्ट यूपी, उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी और इंडियन ऑयल के पवेलियन को सम्मान मिला। हॉल-3 में केंट आरओ सिस्टम्स, यूपीसीडा, यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट, यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी, एस्कॉर्ट्स कुबोटा और वीवो के स्टॉल व पवेलियन पुरस्कृत हुए। हॉल-4 में गृह (पुलिस), ओडीओपी/ओडीओसी, सूचना एवं जनसंपर्क, परिवहन, संस्कृति और आयुष विभाग को सम्मानित किया गया। हॉल-5 में राफे एमफाइबर, यूपी इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय, यूपी इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन के स्टार्टअप पवेलियन और एडवर्ब टेक्नोलॉजीज को पुरस्कार मिला।

हॉल-6 में नगर विकास विभाग, एनटीपीसी, समाज कल्याण विभाग, बुंदेलखंड इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी, पावर ग्रिड कॉरपोरेशन और सिंचाई विभाग को सम्मानित किया गया। हॉल-7 में डीएस ग्रुप, उत्तर प्रदेश पर्यटन, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, नोएडा प्राधिकरण, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण, प्रशिक्षण एवं रोजगार/आईटीआई लखनऊ और उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के स्टॉल पुरस्कृत हुए। हॉल-8 में इंटीग्रल यूनिवर्सिटी, भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा और शारदा एजुकेशनल ट्रस्ट के स्टॉलों को सम्मान मिला। हॉल-11 में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, हल्दीराम, श्री बैद्यनाथ आयुर्वेद भवन और यूपीएसटीसी तथा हॉल-12 में उत्तर प्रदेश वन निगम, खाद्य प्रसंस्करण, उद्यान, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, एनआईएफ और राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद को पुरस्कार दिए गए। हॉल-15 में खेल और श्रम विभाग तथा हॉल-17 में विभिन्न रियल एस्टेट, ऑटोमोबाइल और औद्योगिक कंपनियों को सम्मानित किया गया। आयोजन को सफल बनाने वाली डीआईसी, पुलिस प्रशासन, ओडीओपी, ओडीओसी, एक्सपोर्ट प्रमोशन ब्यूरो, सीएम युवा, आईईएमएल, ‘खबर किसान की’, ईपीसीएच और सांस्कृतिक कार्यक्रम टीमों को भी विशेष रूप से सम्मान मिला।

|
वीडियो फीचर

CM Youth Conclave 2026: भोपाल में 20 हजार युवाओं से CM मोहन यादव का संवाद, जुबिन नौटियाल ने मचाई धूम


भोपाल में वर्ग-1 शिक्षक अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव की कोशिश; पुलिस ने रोका

मंडला में CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- विकास के आंकड़े सुन छाती पर लौटता है सांप #mpgovt

भोपाल में शुक्रवार रात महिलाओं का मार्च, एकजुटता का दिया संदेश #women #protest #mpnews

भोपाल में सनसनीखेज हत्या | IAS की गला रेतकर हत्या, 2 दिन पहले रखा नौकर गायब

MP BJP कोर कमेटी की बड़ी बैठक - CM मोहन यादव, संगठन पदाधिकारी रहेंगे मौजूद | BJP का बड़ा मंथन

आज का राशिफल

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

20° / 34°

Clear

ट्रेंडिंग न्यूज़