Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
मध्य प्रदेश
29 Sep, 2026

सीधी में ओडिशा पुलिस पर हमला, एनडीपीएस आरोपित को छुड़ा ले गए बदमाश

सीधी की छुहिया घाटी में तीन वाहनों से पहुंचे हथियारबंद बदमाशों ने ओडिशा पुलिस की टीम पर हमला कर एनडीपीएस एक्ट के आरोपित को छुड़ा लिया।

सीधी, 29 सितंबर।

मध्य प्रदेश के सीधी जिले में मंगलवार को ओडिशा पुलिस की टीम पर हथियारबंद बदमाशों ने हमला कर दिया। तीन वाहनों में पहुंचे बदमाशों ने पुलिस वाहन को घेरकर तीन बार गोली चलाई और बेसबॉल बैट से वाहन में तोड़फोड़ की। इसके बाद एनडीपीएस एक्ट के आरोपित आदित्य मिश्रा को पुलिस की हिरासत से छुड़ाकर फरार हो गए। सीधी के पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के अनुसार घटना रीवा-सीधी जिले की सीमा पर स्थित छुहिया घाटी में सुबह करीब 11:30 बजे हुई। ओडिशा पुलिस की टीम आरोपी आदित्य मिश्रा को रीवा अदालत में पेश करने के लिए ले जा रही थी। इसी दौरान दो वाहनों ने सामने से और एक वाहन ने पीछे से पुलिस की गाड़ी का रास्ता रोक लिया। बदमाशों ने बेसबॉल बैट से हमला कर वाहन के शीशे तोड़ दिए और गोलीबारी करते हुए आरोपी को अपने साथ ले गए।

ओडिशा पुलिस ने घटना के बाद डायल 112 पर सूचना दी। पुलिसकर्मियों के घायल होने की जानकारी नहीं है। टीम के सदस्य ईश्वर सिंह ने बताया कि आठ पुलिसकर्मी आरोपी को लेकर जा रहे थे। हमलावरों ने पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्च स्प्रे डाला और इसके बाद कई गोलियां चलाईं। अचानक हुए हमले के कारण पुलिसकर्मी कुछ समझ पाते, इससे पहले ही बदमाश आरोपी को लेकर भाग गए। गोलीबारी के दौरान पुलिस वाहन का एक टायर भी फट गया। हमलावर मौके से भागते समय बेसबॉल बैट छोड़ गए। पुलिस के अनुसार बदमाश मैहर की दिशा में भागे हैं।

|
वीडियो फीचर

CM Youth Conclave 2026: भोपाल में 20 हजार युवाओं से CM मोहन यादव का संवाद, जुबिन नौटियाल ने मचाई धूम


भोपाल में वर्ग-1 शिक्षक अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव की कोशिश; पुलिस ने रोका

मंडला में CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- विकास के आंकड़े सुन छाती पर लौटता है सांप #mpgovt

भोपाल में शुक्रवार रात महिलाओं का मार्च, एकजुटता का दिया संदेश #women #protest #mpnews

भोपाल में सनसनीखेज हत्या | IAS की गला रेतकर हत्या, 2 दिन पहले रखा नौकर गायब

MP BJP कोर कमेटी की बड़ी बैठक - CM मोहन यादव, संगठन पदाधिकारी रहेंगे मौजूद | BJP का बड़ा मंथन

आज का राशिफल

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

20° / 34°

Clear

ट्रेंडिंग न्यूज़