Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अपराध
29 Sep, 2026

किशनगंज में 1 करोड़ की ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

बिहार के किशनगंज जिले में संयुक्त पुलिस और एसएसबी टीम ने छापेमारी कर एक करोड़ रुपये की ब्राउन शुगर, अवैध हथियार और वजन मशीन के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।

किशनगंज, 29 सितंबर।

बिहार के किशनगंज जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस, एएनटीएफ, एसटीएफ और सशस्त्र सीमा बल की संयुक्त टीम ने गलगलिया थाना क्षेत्र के हाथीडुबा गांव में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस छापेमारी में सुरक्षा बलों ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग एक करोड़ रुपये मूल्य की 455 ग्राम ब्राउन शुगर (हेरोइन) के साथ दो कुख्यात तस्करों को रंगे हाथों धर दबोचा। पकड़े गए आरोपियों की पहचान रामजपो पासवान और उसके पुत्र मदन मोहन पासवान के रूप में हुई है, जिनके कब्जे से प्रतिबंधित हेरोइन के अलावा एक अवैध पिस्टल, दो मैगजीन और तस्करी में इस्तेमाल होने वाली डिजिटल वजन मशीन भी बरामद की गई है।

पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के कुशल निर्देशन और एसडीपीओ-2 मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस गिरोह का पर्दाफाश किया है। अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने अवैध तस्करी से जुड़े कई अहम खुलासे किए हैं, जिसके आधार पर इस सिंडिकेट के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज खंगाले जा रहे हैं तथा अवैध रूप से अर्जित संपत्ति की पहचान कर जब्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। गलगलिया थाने में एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट के सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की गहनता से अग्रिम जांच की जा रही है।

|
वीडियो फीचर

CM Youth Conclave 2026: भोपाल में 20 हजार युवाओं से CM मोहन यादव का संवाद, जुबिन नौटियाल ने मचाई धूम


भोपाल में वर्ग-1 शिक्षक अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव की कोशिश; पुलिस ने रोका

मंडला में CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- विकास के आंकड़े सुन छाती पर लौटता है सांप #mpgovt

भोपाल में शुक्रवार रात महिलाओं का मार्च, एकजुटता का दिया संदेश #women #protest #mpnews

भोपाल में सनसनीखेज हत्या | IAS की गला रेतकर हत्या, 2 दिन पहले रखा नौकर गायब

MP BJP कोर कमेटी की बड़ी बैठक - CM मोहन यादव, संगठन पदाधिकारी रहेंगे मौजूद | BJP का बड़ा मंथन

आज का राशिफल

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

20° / 34°

Clear

ट्रेंडिंग न्यूज़