नई दिल्ली, 29 सितंबर।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को इंदिरा भवन में कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ शिक्षा नीति से जुड़े विषयों पर बैठक की। बैठक में राज्यों में शिक्षा के क्षेत्र में चल रही योजनाओं, नीतियों और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े अलग-अलग मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल, कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी, केरल के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मौजूद रहे।
बैठक में कांग्रेस शासित राज्यों में शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों और लागू योजनाओं की जानकारी साझा की गई। शिक्षा व्यवस्था में सुधार, राज्यों की शिक्षा नीतियों और योजनाओं को प्रभावी तरीके से लागू करने से जुड़े विषयों पर भी विचार-विमर्श हुआ। राज्यों में शिक्षा क्षेत्र की प्राथमिकताओं और सामने आने वाली चुनौतियों पर चर्चा करते हुए विभिन्न मुद्दों पर आपसी समन्वय बढ़ाने और एक-दूसरे के अनुभव साझा करने पर जोर दिया गया।














