भोपाल, 30 सितंबर।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक एम.ए. कृष्णन के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने बुधवार को सोशल मीडिया मंच एक्स के माध्यम से दिवंगत कृष्णन को श्रद्धांजलि अर्पित की।
डॉ. यादव ने कहा कि केरल में राष्ट्रवादी विचार को आगे बढ़ाने में एम.ए. कृष्णन का योगदान हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने कठिन और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में संगठन को मजबूत करने के लिए अपना जीवन समर्पित किया।
मुख्यमंत्री ने बाबा महाकाल से दिवंगत कृष्णन को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और उनके शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।














