Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
मध्य प्रदेश
30 Sep, 2026

इंदौर में 44 सफाई मित्रों और ड्रेनेज कर्मचारियों का सम्मान, सुरक्षा किट व आयुष्मान कार्ड भी दिए

इंदौर नगर निगम के सम्मान समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 22 सफाई मित्रों और 22 ड्रेनेज कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इंदौर, 30 सितंबर।

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत बुधवार को नगर निगम की ओर से रविंद्र नाट्य गृह में सफाई मित्र सुरक्षा एवं स्वच्छता गौरव सम्मान समारोह आयोजित किया गया। “सम्मान सफाई मित्रों का, संकल्प स्वच्छ भारत का” थीम पर हुए कार्यक्रम में प्रभारी महापौर राजेंद्र राठौर और आयुक्त क्षितिज सिंघल की मौजूदगी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 22 सफाई मित्रों और 22 ड्रेनेज कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

अपर आयुक्त प्रखर सिंह ने बताया कि समारोह का उद्देश्य सफाई मित्रों के योगदान को सम्मान देने के साथ उनकी सुरक्षा, स्वास्थ्य और कल्याण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। नमस्ते योजना के तहत पांच सफाई मित्रों को व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण किट और पांच कर्मचारियों को आयुष्मान कार्ड दिए गए। सुरक्षा किट में वर्दी, मास्क, दस्ताने, चश्मे और जूते सहित जरूरी सामग्री शामिल है।

समारोह के दौरान सफाई मित्रों और अतिथियों के लिए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। इनमें देशभक्ति गीत, गायन, तबला-ढोलक जुगलबंदी, गरबा नृत्य और शस्त्र कला की प्रस्तुतियां शामिल रहीं।

प्रभारी महापौर राजेंद्र राठौर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर वर्ष 2014 में शुरू हुआ स्वच्छता अभियान अब जनआंदोलन का रूप ले चुका है। उन्होंने कहा कि सफाई मित्रों, नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारियों और जागरूक नागरिकों के सामूहिक प्रयासों से इंदौर ने स्वच्छता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने सफाई मित्रों के समर्पण और योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से शहर की स्वच्छता की पहचान लगातार मजबूत हो रही है।

|
वीडियो फीचर

CM Youth Conclave 2026: भोपाल में 20 हजार युवाओं से CM मोहन यादव का संवाद, जुबिन नौटियाल ने मचाई धूम


भोपाल में वर्ग-1 शिक्षक अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव की कोशिश; पुलिस ने रोका

मंडला में CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- विकास के आंकड़े सुन छाती पर लौटता है सांप #mpgovt

भोपाल में शुक्रवार रात महिलाओं का मार्च, एकजुटता का दिया संदेश #women #protest #mpnews

भोपाल में सनसनीखेज हत्या | IAS की गला रेतकर हत्या, 2 दिन पहले रखा नौकर गायब

MP BJP कोर कमेटी की बड़ी बैठक - CM मोहन यादव, संगठन पदाधिकारी रहेंगे मौजूद | BJP का बड़ा मंथन

आज का राशिफल

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

20° / 34°

Clear

ट्रेंडिंग न्यूज़