Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अपराध
30 Sep, 2026

बागपत में ट्यूबवेल चोरी करते दो बदमाश मुठभेड़ में घायल, एक साथी फरार

बागपत में ट्यूबवेल चोरी के दौरान पुलिस से मुठभेड़ में दो बदमाश घायल होकर गिरफ्तार हुए, जबकि उनका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

बागपत, 30 सितंबर।

बागपत कोतवाली क्षेत्र में देर रात गश्त के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। कार्रवाई में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से चोरी का सामान बरामद हुआ है। मुठभेड़ के दौरान एक अन्य बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला।

पुलिस क्षेत्राधिकारी सुकन्या शर्मा ने बुधवार को बताया कि रात करीब तीन बजे कोतवाली पुलिस की टीम नया गांव हमीदाबाद के जंगल क्षेत्र में नहर किनारे गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक ट्यूबवेल के पास संदिग्ध गतिविधियां और टॉर्च की रोशनी दिखाई दी।

पुलिस ने मौके की घेराबंदी कर दबिश दी। वहां तीन बदमाश ट्यूबवेल की दीवार में कुम्बल काटकर चोरी कर रहे थे। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए और उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया गया। तीसरा बदमाश अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया।

घायल आरोपितों को उपचार के लिए तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागपत भेजा गया। वहां दोनों का इलाज चल रहा है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान रटोल कस्बा निवासी संजय और सलीम के रूप में हुई है।

पूछताछ में दोनों ने बताया कि फरार साथी बड़ौत क्षेत्र का रहने वाला है। तीनों लंबे समय से ट्यूबवेल चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे और पहले भी कई वारदातों में शामिल रहे हैं।

पुलिस ने आरोपितों से .315 बोर के दो अवैध तमंचे, दो जिंदा और दो खोखा कारतूस तथा बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद की है। इसके अलावा ट्यूबवेल से चोरी किया गया केबल, स्टार्टर, कटआउट, बिजली के तार और ऑपरेटर भी मिले हैं।

वारदात में इस्तेमाल होने वाले औजारों में प्लास, पेचकस और हथौड़ा भी बरामद किया गया है। पुलिस दोनों आरोपितों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

|
वीडियो फीचर

CM Youth Conclave 2026: भोपाल में 20 हजार युवाओं से CM मोहन यादव का संवाद, जुबिन नौटियाल ने मचाई धूम


भोपाल में वर्ग-1 शिक्षक अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव की कोशिश; पुलिस ने रोका

मंडला में CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- विकास के आंकड़े सुन छाती पर लौटता है सांप #mpgovt

भोपाल में शुक्रवार रात महिलाओं का मार्च, एकजुटता का दिया संदेश #women #protest #mpnews

भोपाल में सनसनीखेज हत्या | IAS की गला रेतकर हत्या, 2 दिन पहले रखा नौकर गायब

MP BJP कोर कमेटी की बड़ी बैठक - CM मोहन यादव, संगठन पदाधिकारी रहेंगे मौजूद | BJP का बड़ा मंथन

आज का राशिफल

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

20° / 34°

Clear

ट्रेंडिंग न्यूज़