Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
मध्य प्रदेश
30 Sep, 2026

जन सेवा संकल्प यात्रा आज क्षिप्रा पहुंचेगी, सांवेर क्षेत्र में होंगे कई कार्यक्रम

वाराणसी से वडनगर तक निकाली जा रही जन सेवा संकल्प यात्रा बुधवार को क्षिप्रा पहुंचेगी, जहां से सांवेर क्षेत्र में विभिन्न सामाजिक और जनकल्याणकारी कार्यक्रम होंगे।

इंदौर, 30 सितंबर।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सुशासन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित सेवा संकल्प अभियान के तहत वाराणसी से वडनगर तक निकाली जा रही जन सेवा संकल्प यात्रा बुधवार को सांवेर विधानसभा क्षेत्र के क्षिप्रा पहुंचेगी। जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट के नेतृत्व में यहां यात्रा का स्वागत किया जाएगा। इस दौरान यात्रा में शामिल युवाओं के साथ विभिन्न कार्यक्रम भी होंगे।

क्षिप्रा में मंत्री सिलावट के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इसके बाद क्षिप्रा घाट पर पूजन होगा और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य तथा सफाई कर्मियों का सम्मान किया जाएगा। यात्रा सांवेर विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों से गुजरते हुए जनकल्याणकारी और सामाजिक गतिविधियों में शामिल होगी।

यात्रा के अगले पड़ाव डकाच्या में कबड्डी खिलाड़ियों को खेल सामग्री दी जाएगी। इसके बाद यात्रा लसूडिया परमार पहुंचेगी, जहां आजीविका और लखपति दीदियों के साथ संवाद कार्यक्रम होगा। यहां से यात्रा खाकरौद होते हुए टोडी जाएगी।

टोडी में यात्रा का स्वागत किया जाएगा। यहां स्कूल में वृक्षारोपण और संवाद कार्यक्रम भी होंगे। इसके बाद यात्रा धनखेड़ी पहुंचेगी और फिर जैतपुरा, धरमपुरी, रिंगनोदिया, बारोली टोल, अलवासा तथा पालिया स्टेशन होते हुए सगवाल चौराहा पहुंचेगी। इन सभी स्थानों पर यात्रा के स्वागत की तैयारियां की गई हैं।

सगवाल चौराहे से यात्रा हातोद में प्रवेश करेगी। यहां वृक्षारोपण सहित कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद यात्रा हातोद के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरते हुए देपालपुर विधानसभा क्षेत्र में पहुंचेगी।

यात्रा का रात्रि विश्राम देपालपुर के महाकाल गार्डन में होगा। पूरे मार्ग के दौरान अलग-अलग स्थानों पर जनसंवाद, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, स्वास्थ्य और सामाजिक सहभागिता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

|
वीडियो फीचर

CM Youth Conclave 2026: भोपाल में 20 हजार युवाओं से CM मोहन यादव का संवाद, जुबिन नौटियाल ने मचाई धूम


भोपाल में वर्ग-1 शिक्षक अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव की कोशिश; पुलिस ने रोका

मंडला में CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- विकास के आंकड़े सुन छाती पर लौटता है सांप #mpgovt

भोपाल में शुक्रवार रात महिलाओं का मार्च, एकजुटता का दिया संदेश #women #protest #mpnews

भोपाल में सनसनीखेज हत्या | IAS की गला रेतकर हत्या, 2 दिन पहले रखा नौकर गायब

MP BJP कोर कमेटी की बड़ी बैठक - CM मोहन यादव, संगठन पदाधिकारी रहेंगे मौजूद | BJP का बड़ा मंथन

आज का राशिफल

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

20° / 34°

Clear

ट्रेंडिंग न्यूज़