Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
मध्य प्रदेश
30 Sep, 2026

मध्यप्रदेश के कई जिलों में पहुंची जल, जन और सेवा संकल्प यात्रा, हुए सेवा कार्य

वडनगर-वाराणसी और वाराणसी-वडनगर मार्गों से निकली जल, जन और सेवा संकल्प यात्रा ने मध्य प्रदेश के कई जिलों में सेवा गतिविधियों में सहभागिता की।

भोपाल, 30 सितंबर।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर युवाओं तक जनसेवा और राष्ट्र निर्माण का संदेश पहुंचाने के उद्देश्य से भाजपा युवा मोर्चा की ‘जल, जन और सेवा संकल्प यात्रा’ मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में पहुंची। वडनगर से वाराणसी और वाराणसी से वडनगर तक अलग-अलग मार्गों से निकली यात्रा के दौरान बुधवार को पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, युवा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने विभिन्न सेवा गतिविधियों में सहभागिता की। यात्रा के माध्यम से सेवा, समर्पण, जनभागीदारी और सामाजिक सरोकार की भावना को गांव-गांव तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।

इंदौर जिले के सांवेर विधानसभा क्षेत्र में मार्ग क्रमांक-17 की यात्रा पहुंचने पर मंत्री तुलसीराम सिलावट ने सेवा यात्रियों का स्वागत किया। उन्होंने यात्रियों के साथ स्वच्छता अभियान में भाग लिया और पौधारोपण किया। मां शिप्रा घाट पर पूजन के बाद सफाई मित्रों का सम्मान किया गया। लखपति दीदियों से संवाद भी हुआ। यात्रा का रात्रि विश्राम चांदेर में हुआ। इस दौरान सांसद शंकर लालवानी, इंदौर ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्रवण सिंह चावड़ा सहित पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

उज्जैन नगर में यात्रा के पहुंचने पर हाउसिंग बोर्ड अध्यक्ष ओम जैन, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभुलाल जाटव, उज्जैन विकास प्राधिकरण अध्यक्ष रवि सोलंकी, जिला अध्यक्ष संजय अग्रवाल, नगर निगम सभापति कलावती यादव और विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा ने सेवा यात्रियों का स्वागत किया। यात्रियों ने लाभार्थी एवं युवा संवाद में भाग लिया, पौधारोपण किया और बाबा महाकाल के दर्शन किए।

वडनगर से वाराणसी जाने वाले मार्गों में डिंडौरी, कटनी, उमरिया और जबलपुर के विभिन्न स्थानों पर सेवा गतिविधियां आयोजित हुईं। डिंडौरी में राय रैयत, धनुवा सागर और खम्हार खुर्दा रैयत में कार्यक्रम हुए। कटनी के बरही और उमरिया के पलझा में भी सेवा कार्य किए गए। इस दौरान ट्राइसाइकिल, खाद्यान्न किट और क्षय रोगियों के लिए पोषण किट वितरित की गईं। उमरिया के मानपुर में लाभार्थी संवाद हुआ। जबलपुर के कैमोरी और माईहोली में भी सेवा गतिविधियां आयोजित की गईं।

वाराणसी से वडनगर की ओर जाने वाले मार्ग में आगर-मालवा जिले के गेलाना और देहरिया सुसनेर में सेवा गतिविधियां हुईं। जिले में यात्रा के प्रवेश पर जिला अध्यक्ष ओम मालवीय, वरिष्ठ नेता दिलीप सकलेचा, मंडल अध्यक्ष भंवर सिंह सहित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। विभिन्न पड़ावों पर आयोजित कार्यक्रमों में सेवा और जनभागीदारी का संदेश दिया गया। यात्रा में मध्य प्रदेश के अनेक जिलों के कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने सहभागिता की।

|
वीडियो फीचर

CM Youth Conclave 2026: भोपाल में 20 हजार युवाओं से CM मोहन यादव का संवाद, जुबिन नौटियाल ने मचाई धूम


भोपाल में वर्ग-1 शिक्षक अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव की कोशिश; पुलिस ने रोका

मंडला में CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- विकास के आंकड़े सुन छाती पर लौटता है सांप #mpgovt

भोपाल में शुक्रवार रात महिलाओं का मार्च, एकजुटता का दिया संदेश #women #protest #mpnews

भोपाल में सनसनीखेज हत्या | IAS की गला रेतकर हत्या, 2 दिन पहले रखा नौकर गायब

MP BJP कोर कमेटी की बड़ी बैठक - CM मोहन यादव, संगठन पदाधिकारी रहेंगे मौजूद | BJP का बड़ा मंथन

आज का राशिफल

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

20° / 34°

Clear

ट्रेंडिंग न्यूज़