Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
मध्य प्रदेश
30 Sep, 2026

जबलपुर में भाजयुमो ने निकाली बाइक रैली, सेवा संकल्प अभियान में हुए कई कार्यक्रम

सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजयुमो जबलपुर ग्रामीण ने बाइक रैली निकाली और पौधारोपण, स्वच्छता, सम्मान व विद्यार्थी संवाद सहित कई कार्यक्रम किए।

जबलपुर, 30 सितंबर।

भारतीय जनता पार्टी के सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजयुमो जबलपुर ग्रामीण की ओर से बुधवार को बाइक रैली निकाली गई। यात्रा का नेतृत्व भाजयुमो ग्रामीण जिलाध्यक्ष एवं यात्रा प्रभारी पंकज तिवारी ने किया। रैली में बड़ी संख्या में युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। आयोजकों के अनुसार, यह यात्रा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस और उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित सेवा संकल्प कार्यक्रमों का हिस्सा थी। यात्रा का रूट क्रमांक 9 निर्धारित किया गया था, जो बड़नगर से वाराणसी तक प्रस्तावित है।

यात्रा के कोनी तिराहा पहुंचने पर कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने स्वागत किया। इसके बाद सामुदायिक भवन में भगत सिंह और रानी दुर्गावती की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया। पाटन चौक पर पौधारोपण किया गया। केमोरी सकरा स्थित सीएम राइज स्कूल में विद्यार्थियों के साथ संवाद कार्यक्रम हुआ। कटंगी में सफाई मित्रों के साथ सहभोज आयोजित किया गया।

दीनदयाल स्टेडियम में सफाई मित्रों के साथ पौधारोपण कर उनका सम्मान किया गया। मझौली स्थित बावली जल मंदिर में स्वच्छता अभियान चलाकर जल संरक्षण का संदेश दिया गया। इसके बाद बाइक यात्रा मझौली से कटनी जिले के लिए रवाना हुई।

कार्यक्रम में जबलपुर सांसद आशीष दुबे, भाजपा ग्रामीण अध्यक्ष राजकुमार पटेल, विधायक अजय बिश्नोई, सेवा संकल्प अभियान के जिला महामंत्री रूपेश पटेल, राजेश दाहिया, प्रभारी कृष्ण शेखर सिंह, जिला कार्यालय मंत्री पं. ओम दुबे सहित भाजपा और भाजयुमो के पदाधिकारी मौजूद रहे।

|
वीडियो फीचर

CM Youth Conclave 2026: भोपाल में 20 हजार युवाओं से CM मोहन यादव का संवाद, जुबिन नौटियाल ने मचाई धूम


भोपाल में वर्ग-1 शिक्षक अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव की कोशिश; पुलिस ने रोका

मंडला में CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- विकास के आंकड़े सुन छाती पर लौटता है सांप #mpgovt

भोपाल में शुक्रवार रात महिलाओं का मार्च, एकजुटता का दिया संदेश #women #protest #mpnews

भोपाल में सनसनीखेज हत्या | IAS की गला रेतकर हत्या, 2 दिन पहले रखा नौकर गायब

MP BJP कोर कमेटी की बड़ी बैठक - CM मोहन यादव, संगठन पदाधिकारी रहेंगे मौजूद | BJP का बड़ा मंथन

आज का राशिफल

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

20° / 34°

Clear

ट्रेंडिंग न्यूज़