Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
मध्य प्रदेश
30 Sep, 2026

अनूपपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन, सीईसी का पुतला फूंका और ‘वोट चोरी’ जांच की मांग

अनूपपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च और प्रदर्शन के बाद ज्ञापन सौंपकर चुनावी प्रक्रिया से जुड़े आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग की।

अनूपपुर, 30 सितंबर।

चुनाव आयोग की निष्पक्षता और कथित ‘वोट चोरी’ के आरोपों की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को अनूपपुर में प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्याम कुमार ‘गुड्डू चौहान’ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सामतपुर तिराहा से कलेक्ट्रेट तक करीब दो किलोमीटर पैदल मार्च निकाला। इस दौरान मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार और भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई।

कलेक्ट्रेट पहुंचने के दौरान पुलिस की मौजूदगी में प्रदर्शनकारियों ने परिसर में प्रवेश किया। उन्हें रोकने के लिए पुलिस ने पानी की बौछार का इस्तेमाल किया। इसके बाद भी कार्यकर्ता प्रदर्शन करते रहे और कलेक्ट्रेट परिसर में नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त का प्रतीकात्मक पुतला भी तैयार किया और चुनाव प्रक्रिया तथा निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठाए।

प्रदर्शन के बाद कांग्रेस नेताओं ने कलेक्टर के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम नायब तहसीलदार कौशलेन्द्र मिश्रा को ज्ञापन सौंपा। इसमें निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की गई। कांग्रेस ने चुनाव प्रक्रिया से जुड़े गंभीर आरोपों की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच कराने के साथ मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी रखी।

ज्ञापन में कांग्रेस ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव व्यवस्था जरूरी है। पार्टी ने कहा कि मतदाता सूची, निर्वाचन प्रक्रिया और चुनावी व्यवस्था को लेकर कांग्रेस सहित विभिन्न विपक्षी दलों की ओर से सवाल उठाए जा रहे हैं। इन शंकाओं का समाधान संवैधानिक संस्थाओं के माध्यम से पारदर्शी जांच से किए जाने की मांग की गई।

कांग्रेस ने मतदाता सूची और मतदान प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ाने के साथ निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली में निष्पक्षता, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग की। पार्टी ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त से जुड़े अपने सवालों की संवैधानिक स्तर पर समीक्षा तथा चुनावी निष्पक्षता को लेकर लगाए गए आरोपों की जांच कर जवाबदेही तय करने की मांग भी ज्ञापन में की।

प्रदर्शन में जिला कांग्रेस संगठन प्रभारी अजय सिंह, पूर्व विधायक मनोज कुमार अग्रवाल, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष रमेश सिंह, पूर्व विधायक सुनील सराफ सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। इनके अलावा वर्तमान एवं पूर्व जनप्रतिनिधि, समन्वय समिति के सदस्य, जिला और ब्लॉक कांग्रेस पदाधिकारी, नगर, मंडलम, वार्ड एवं पंचायत स्तर के पदाधिकारी तथा विभिन्न कांग्रेस संगठनों और प्रकोष्ठों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

|
वीडियो फीचर

CM Youth Conclave 2026: भोपाल में 20 हजार युवाओं से CM मोहन यादव का संवाद, जुबिन नौटियाल ने मचाई धूम


भोपाल में वर्ग-1 शिक्षक अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव की कोशिश; पुलिस ने रोका

मंडला में CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- विकास के आंकड़े सुन छाती पर लौटता है सांप #mpgovt

भोपाल में शुक्रवार रात महिलाओं का मार्च, एकजुटता का दिया संदेश #women #protest #mpnews

भोपाल में सनसनीखेज हत्या | IAS की गला रेतकर हत्या, 2 दिन पहले रखा नौकर गायब

MP BJP कोर कमेटी की बड़ी बैठक - CM मोहन यादव, संगठन पदाधिकारी रहेंगे मौजूद | BJP का बड़ा मंथन

आज का राशिफल

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

20° / 34°

Clear

ट्रेंडिंग न्यूज़