इंदौर, 30 सितंबर।
भारत की जनगणना 2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर बुधवार को इंदौर में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। जनगणना कार्य निदेशालय के निर्देशों के तहत होने वाली इस बैठक में जनगणना से जुड़े अधिकारी और कर्मचारी शामिल होंगे।
बैठक सैटेलाइट भवन के प्रथम तल स्थित ई-दक्ष केंद्र इंदौर में होगी। संबंधित अधिकारियों को जनगणना कार्य में लगे कर्मचारियों के साथ तय समय पर बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।
द्वितीय चरण की तैयारियों के संबंध में सभी चार्ज जनगणना अधिकारियों, जिनमें तहसील और नगर परिषद के अधिकारी शामिल हैं, तथा छावनी बोर्ड महू के मुख्य अधिशासी अधिकारी की बैठक सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होगी।
इसके बाद सभी जनगणना अधिकारियों, नगर निगम और जोनल चार्ज क्षेत्र के अधिकारियों की बैठक दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।














