भोपाल, 30 सितंबर।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल, पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी सांसद बिप्लब कुमार देब, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने बुधवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लाल सिंह आर्य, प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर, मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, राष्ट्रीय प्रकोष्ठ संकुल संयोजक एवं सांसद विष्णुदत्त शर्मा, कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते मौजूद रहे। पार्टी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने भी महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित किए।














