Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
मध्य प्रदेश
30 Sep, 2026

फर्जी इंस्टाग्राम आईडी से युवक को बुलाया, पाइप-बेल्ट से पीटा; तीन आरोपित गिरफ्तार

राजगढ़ के ब्यावरा में फर्जी इंस्टाग्राम आईडी से युवक को मिलने बुलाकर पाइप और बेल्ट से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया।

राजगढ़, 30 सितंबर।

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा थाना क्षेत्र में फर्जी इंस्टाग्राम आईडी के जरिए एक युवक को मिलने बुलाकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। युवक ने आरोप लगाया कि लड़की के नाम से बनी आईडी से उससे बातचीत की गई और मिलने के लिए बुलाया गया। वहां पहुंचने पर पहले से मौजूद लोगों ने उसे घेर लिया और पाइप व बेल्ट से पीटा। पुलिस ने मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है और अन्य की तलाश जारी है।

जीरापुर निवासी 20 वर्षीय प्रदीप पुत्र रंगलाल भिलाला ने पुलिस को बताया कि मंगलवार रात इंस्टाग्राम पर लड़की के नाम से बनी आईडी से उससे संपर्क किया गया था। बातचीत के बाद उसे ब्यावरा के बाग वाले बालाजी मंदिर के पास मिलने के लिए बुलाया गया। बताए गए स्थान पर पहुंचने के बाद वहां पहले से मौजूद कई लोगों ने उसे घेर लिया।

प्रदीप के अनुसार, आरोपितों ने उसके साथ पाइप और बेल्ट से मारपीट शुरू कर दी। उसने बचने की कोशिश की और किसी तरह वहां से निकलकर ब्यावरा थाने पहुंचा। पुलिस ने उसका चिकित्सकीय परीक्षण कराया, जिसके बाद सिविल अस्पताल में उसका उपचार कराया जा रहा है।

प्रदीप ने पुलिस को बताया कि मारपीट करने वाले लोगों में से वह किसी को पहले से नहीं जानता था। पुलिस अब फर्जी इंस्टाग्राम आईडी तैयार करने वाले और युवक को मिलने के लिए बुलाने वाले व्यक्ति की पहचान करने में जुटी है।

पुलिस यह भी पता लगा रही है कि युवक को इस तरह बुलाने के पीछे क्या वजह थी। मामले में तीन आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, वहीं अन्य आरोपितों की तलाश जारी है।

|
वीडियो फीचर

CM Youth Conclave 2026: भोपाल में 20 हजार युवाओं से CM मोहन यादव का संवाद, जुबिन नौटियाल ने मचाई धूम


भोपाल में वर्ग-1 शिक्षक अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव की कोशिश; पुलिस ने रोका

मंडला में CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- विकास के आंकड़े सुन छाती पर लौटता है सांप #mpgovt

भोपाल में शुक्रवार रात महिलाओं का मार्च, एकजुटता का दिया संदेश #women #protest #mpnews

भोपाल में सनसनीखेज हत्या | IAS की गला रेतकर हत्या, 2 दिन पहले रखा नौकर गायब

MP BJP कोर कमेटी की बड़ी बैठक - CM मोहन यादव, संगठन पदाधिकारी रहेंगे मौजूद | BJP का बड़ा मंथन

आज का राशिफल

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

20° / 34°

Clear

ट्रेंडिंग न्यूज़