भोपाल, 30 सितंबर।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक एम.ए. कृष्णन के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि एम.ए. कृष्णन का जीवन राष्ट्र और समाज की सेवा के लिए समर्पित रहा। समाज और राष्ट्र के लिए उनका योगदान हमेशा स्मरण किया जाएगा।
हेमंत खंडेलवाल ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना भी की।














