Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
मध्य प्रदेश
01 Oct, 2026

कैप्टन स्मित मच्छार के लिए खजराना गणेश मंदिर में विशेष पूजा

कैप्टन स्मित मच्छार के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना से इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और संकट स्तोत्र का पाठ किया गया।

इंदौर, 1 अक्टूबर।

फ्लाईदुबई विमान हादसे में गंभीर रूप से घायल भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना को लेकर इंदौर के प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई। मंदिर में उनके जल्द स्वस्थ होने और उन्हें शक्ति मिलने की प्रार्थना की गई। पंडितों ने कैप्टन के स्वास्थ्य के लिए संकट स्तोत्र का पाठ भी किया। भगवान गणेश के सामने कैप्टन का चित्र रखकर पूजा की जा रही है।

कैप्टन स्मित मच्छार फ्लाईदुबई की उड़ान एफजेड1073 में उस समय गंभीर रूप से घायल हुए थे, जब कॉकपिट में उनके सह-पायलट के साथ हिंसक घटना हुई। इसके बाद विमान ने तेजी से ऊंचाई खोई और आपात स्थिति में सऊदी अरब के तबुक एयरपोर्ट पर उतारा गया। विमान में 174 यात्री सवार थे।

गंभीर चोट के बावजूद कैप्टन मच्छार ने कॉकपिट का दरवाजा खोलने में मदद की। इसके बाद यात्रियों और चालक दल के सदस्यों ने हमलावर को काबू करने में सहयोग किया। अन्य पायलटों ने विमान का नियंत्रण संभाला और उसे सुरक्षित उतारा। घटना के दौरान विमान करीब 14 हजार फीट नीचे आया था।

कैप्टन मच्छार का सऊदी अरब के तबुक स्थित अस्पताल में इलाज चल रहा है। भारतीय दूतावास के अनुसार उनकी हालत स्थिर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू समेत कई लोगों ने उनकी बहादुरी की सराहना की है।

|
वीडियो फीचर

CM Youth Conclave 2026: भोपाल में 20 हजार युवाओं से CM मोहन यादव का संवाद, जुबिन नौटियाल ने मचाई धूम


भोपाल में वर्ग-1 शिक्षक अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव की कोशिश; पुलिस ने रोका

मंडला में CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- विकास के आंकड़े सुन छाती पर लौटता है सांप #mpgovt

भोपाल में शुक्रवार रात महिलाओं का मार्च, एकजुटता का दिया संदेश #women #protest #mpnews

भोपाल में सनसनीखेज हत्या | IAS की गला रेतकर हत्या, 2 दिन पहले रखा नौकर गायब

MP BJP कोर कमेटी की बड़ी बैठक - CM मोहन यादव, संगठन पदाधिकारी रहेंगे मौजूद | BJP का बड़ा मंथन

आज का राशिफल

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

20° / 34°

Clear

ट्रेंडिंग न्यूज़