Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
मध्य प्रदेश
01 Oct, 2026

ग्वालियर में सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाया, 10 करोड़ की भूमि मुक्त

ग्वालियर के रमौआ और नैनागिरि में प्रशासन ने करीब 1.44 हेक्टेयर सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाकर 10 करोड़ रुपये मूल्य की भूमि मुक्त कराई।

ग्वालियर, 1 अक्टूबर।

शासकीय जमीनों से अतिक्रमण हटाने के अभियान के तहत गुरुवार को रमौआ और नैनागिरि गांव में कार्रवाई की गई। राजस्व अमले ने विभिन्न स्थानों पर बनाए गए बाउंड्रीवॉल और खेती के जरिए किए गए कब्जों को हटाकर कुल करीब 1.44 हेक्टेयर शासकीय भूमि मुक्त कराई। मुक्त कराई गई जमीन का अनुमानित बाजार मूल्य करीब 10 करोड़ रुपये बताया गया है।

प्रशासन के अनुसार झांसी रोड अनुभाग के रमौआ में शासकीय भूमि पर बाउंड्रीवॉल बनाकर कब्जा किया गया था। इसी क्षेत्र में अन्य शासकीय सर्वे भूमि पर खेती करने तथा नैनागिरि में भी बाउंड्रीवॉल बनाकर सरकारी जमीन घेरने की जानकारी सामने आई थी। कार्रवाई के दौरान राजस्व दल ने इन सभी अतिक्रमणों को हटाया।

यह अभियान कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर चलाया गया। कार्रवाई अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अतुल सिंह के नेतृत्व में हुई। इसमें तहसीलदार कुलदीप कुमार दुबे, अपर तहसीलदार महेश सिंह कुशवाह, झांसी रोड थाना पुलिस, राजस्व अमला और नगर निगम का संयुक्त दल शामिल रहा। प्रशासन ने कार्रवाई के बाद मुक्त कराई गई भूमि का रिकॉर्ड भी दर्ज किया।

|
वीडियो फीचर

CM Youth Conclave 2026: भोपाल में 20 हजार युवाओं से CM मोहन यादव का संवाद, जुबिन नौटियाल ने मचाई धूम


भोपाल में वर्ग-1 शिक्षक अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव की कोशिश; पुलिस ने रोका

मंडला में CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- विकास के आंकड़े सुन छाती पर लौटता है सांप #mpgovt

भोपाल में शुक्रवार रात महिलाओं का मार्च, एकजुटता का दिया संदेश #women #protest #mpnews

भोपाल में सनसनीखेज हत्या | IAS की गला रेतकर हत्या, 2 दिन पहले रखा नौकर गायब

MP BJP कोर कमेटी की बड़ी बैठक - CM मोहन यादव, संगठन पदाधिकारी रहेंगे मौजूद | BJP का बड़ा मंथन

आज का राशिफल

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

20° / 34°

Clear

ट्रेंडिंग न्यूज़