Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
मध्य प्रदेश
01 Oct, 2026

बालाघाट में राहुल गांधी ने बैगा परिवारों से की मुलाकात, बच्चों की मौत का मुद्दा लोकसभा में उठाने की बात

राहुल गांधी ने बालाघाट के जगला गांव में बीमारी से बच्चों को खो चुके बैगा परिवारों से मुलाकात कर स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और वन अधिकारों से जुड़े मुद्दे उठाए।

बालाघाट, 1 अक्टूबर।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी गुरुवार को बिरसा ब्लॉक के जगला गांव पहुंचे और बीमारी से बच्चों को खो चुके बैगा आदिवासी परिवारों से मुलाकात की। करीब एक घंटे तक उन्होंने परिजनों से बातचीत कर बच्चों की बीमारी, इलाज और उनकी परेशानियों की जानकारी ली। राहुल गांधी ने कहा कि आदिवासी समुदाय को उनका अधिकार मिलना चाहिए और बच्चों की मौत के मामले को वे लोकसभा में उठाएंगे।

राहुल गांधी ने कुपोषण और बीमारी से हुई बच्चों की मौत का मुद्दा उठाते हुए समय पर इलाज नहीं मिलने और प्रभावित परिवारों को पूरी सहायता नहीं मिलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आदिवासी परिवारों को वन अधिकार कानून के तहत जमीन के पट्टे, मनरेगा में रोजगार और बच्चों के लिए बेहतर शिक्षा मिलनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करना सरकार की जिम्मेदारी है। राहुल ने यह भी कहा कि यदि किसी महिला को दूसरी सरकारी योजना से आर्थिक सहायता मिलती है तो लाड़ली बहना योजना का लाभ प्रभावित नहीं होना चाहिए। उन्होंने आदिवासी समुदाय के अधिकारों और शिक्षा-स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दे संसद में उठाने की बात कही।

कांग्रेस के अनुसार बालाघाट के आदिवासी क्षेत्रों में 30 से अधिक बच्चों की बीमारी और कुपोषण से मौत हुई है। मौतों की संख्या को लेकर अलग-अलग दावे सामने आए हैं।

|
वीडियो फीचर

CM Youth Conclave 2026: भोपाल में 20 हजार युवाओं से CM मोहन यादव का संवाद, जुबिन नौटियाल ने मचाई धूम


भोपाल में वर्ग-1 शिक्षक अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव की कोशिश; पुलिस ने रोका

मंडला में CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- विकास के आंकड़े सुन छाती पर लौटता है सांप #mpgovt

भोपाल में शुक्रवार रात महिलाओं का मार्च, एकजुटता का दिया संदेश #women #protest #mpnews

भोपाल में सनसनीखेज हत्या | IAS की गला रेतकर हत्या, 2 दिन पहले रखा नौकर गायब

MP BJP कोर कमेटी की बड़ी बैठक - CM मोहन यादव, संगठन पदाधिकारी रहेंगे मौजूद | BJP का बड़ा मंथन

आज का राशिफल

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

20° / 34°

Clear

ट्रेंडिंग न्यूज़