Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अपराध
02 Oct, 2026

जबलपुर में महिला की संदिग्ध मौत, घर में बंधे हाथों के साथ मिला शव

जबलपुर के दरौली कला गांव में 45 वर्षीय महिला संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिली, जिसके हाथ बंधे थे और पुलिस दो संदिग्ध युवकों की तलाश कर रही है।

जबलपुर, 2 अक्टूबर।

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के खितौला थाना क्षेत्र के दरौली कला गांव में शुक्रवार को 45 वर्षीय लक्ष्मीबाई राठौर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया। महिला का शव घर के भीतर मिला। उसके दोनों हाथ बंधे थे और सिर, गले तथा कान के पास चोट के निशान मिले। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बताया गया कि लक्ष्मीबाई के पति रामदास राठौर काम के सिलसिले में केवलारी गए थे, वहीं बड़ा बेटा संजय गांव में वेल्डिंग का काम करने गया था। इस दौरान महिला घर में अकेली थी। वह जन्म से मूक-बधिर और दिव्यांग थी।

ग्रामीणों के अनुसार दोपहर करीब 3 बजे महिला के घर के पिछले दरवाजे से दो संदिग्ध युवक बाहर निकलते दिखाई दिए। जानकारी मिलने पर संजय घर पहुंचा तो मुख्य दरवाजा खुला था। अंदर मां के कपड़े अस्त-व्यस्त मिले और हाथ बंधे हुए थे। ग्रामीणों की मदद से उसे सिहोरा सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और मामला दर्ज किया। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस के अनुसार मौत का वास्तविक कारण और किसी अन्य आपराधिक घटना की आशंका पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगी। फिलहाल संदिग्ध युवकों की पहचान और तलाश की जा रही है।

|
वीडियो फीचर

CM Youth Conclave 2026: भोपाल में 20 हजार युवाओं से CM मोहन यादव का संवाद, जुबिन नौटियाल ने मचाई धूम


भोपाल में वर्ग-1 शिक्षक अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव की कोशिश; पुलिस ने रोका

मंडला में CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- विकास के आंकड़े सुन छाती पर लौटता है सांप #mpgovt

भोपाल में शुक्रवार रात महिलाओं का मार्च, एकजुटता का दिया संदेश #women #protest #mpnews

भोपाल में सनसनीखेज हत्या | IAS की गला रेतकर हत्या, 2 दिन पहले रखा नौकर गायब

MP BJP कोर कमेटी की बड़ी बैठक - CM मोहन यादव, संगठन पदाधिकारी रहेंगे मौजूद | BJP का बड़ा मंथन

आज का राशिफल

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

20° / 34°

Clear

ट्रेंडिंग न्यूज़