Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अपराध
02 Oct, 2026

कौशांबी में सर्राफा व्यापारी से लूट, 20 हजार नकद समेत सोना-चांदी ले गए बदमाश

कौशांबी में कोखराज टोल प्लाजा के पास तीन बाइक सवार बदमाशों ने सर्राफा व्यापारी को घायल कर नकदी और सोने-चांदी से भरा बैग लूट लिया।

कौशांबी, 02 अक्टूबर।

कोखराज टोल प्लाजा से करीब एक किलोमीटर आगे गुरुवार देर रात बाइक सवार तीन बदमाशों ने सर्राफा व्यापारी को रोककर लूटपाट की। बदमाशों ने हेलमेट से हमला कर व्यापारी को घायल किया और उसका बैग छीनकर फरार हो गए। बैग में करीब 20 हजार रुपये नकद, एक किलो चांदी के आभूषण और 20 ग्राम सोना होने की जानकारी सामने आई है। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। संदीपन घाट थाना क्षेत्र के मूरतगंज निवासी सुरेश चंद्र सोनी प्रतापगढ़ में आभूषण की दुकान चलाते हैं। गुरुवार रात दुकान बंद करने के बाद वह बाइक से घर लौट रहे थे। रात करीब 11 बजे कोखराज टोल प्लाजा पार करने के बाद पीछे से आए तीन बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया। आरोप है कि बदमाशों ने हेलमेट से हमला किया और बैग छीनकर बाइक से भाग निकले। व्यापारी के पास मोबाइल फोन भी नहीं था।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण के अनुसार, पीड़ित की शिकायत के आधार पर कोखराज थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले के पर्दाफाश के लिए चार पुलिस टीमों को लगाया गया है। पुलिस टीमों ने रात से शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे तक हाईवे किनारे स्थित होटलों और ढाबों पर लगे लगभग 15 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। पुलिस बदमाशों की पहचान करने के साथ उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

|
वीडियो फीचर

CM Youth Conclave 2026: भोपाल में 20 हजार युवाओं से CM मोहन यादव का संवाद, जुबिन नौटियाल ने मचाई धूम


भोपाल में वर्ग-1 शिक्षक अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव की कोशिश; पुलिस ने रोका

मंडला में CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- विकास के आंकड़े सुन छाती पर लौटता है सांप #mpgovt

भोपाल में शुक्रवार रात महिलाओं का मार्च, एकजुटता का दिया संदेश #women #protest #mpnews

भोपाल में सनसनीखेज हत्या | IAS की गला रेतकर हत्या, 2 दिन पहले रखा नौकर गायब

MP BJP कोर कमेटी की बड़ी बैठक - CM मोहन यादव, संगठन पदाधिकारी रहेंगे मौजूद | BJP का बड़ा मंथन

आज का राशिफल

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

20° / 34°

Clear

ट्रेंडिंग न्यूज़