Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
न्यायपालिका
02 Oct, 2026

मुस्तफा मस्जिद नोटिस पर हाई कोर्ट का फैसला, प्राधिकरण जारी करेगा नया नोटिस

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने मुरादाबाद की मुस्तफा मस्जिद के ध्वस्तीकरण से जुड़े नोटिस को चुनौती देने वाली याचिका का निस्तारण करते हुए प्राधिकरण के नए नोटिस जारी करने संबंधी बयान को रिकॉर्ड पर लिया।

मुरादाबाद, 02 अक्टूबर।

इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने मुरादाबाद के मोहल्ला ईदगाह स्थित मुस्तफा मस्जिद के ध्वस्तीकरण से संबंधित नोटिस को चुनौती देने वाली जीशान अहमद फरीद की याचिका का निस्तारण कर दिया है।

मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति सिद्धार्थ वर्मा और न्यायमूर्ति कुणाल रवि सिंह की खंडपीठ ने की। सुनवाई के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता एमसी चतुर्वेदी ने अदालत को बताया कि प्राधिकरण ने विवादित नोटिस को तकनीकी रूप से त्रुटिपूर्ण मानते हुए वापस ले लिया है।

अदालत को यह भी बताया गया कि अब संबंधित प्राधिकरण कानून के प्रावधानों के अनुसार नया नोटिस जारी करेगा। प्राधिकरण की ओर से दिए गए इस बयान को रिकॉर्ड में लेते हुए न्यायालय ने याचिका का निस्तारण कर दिया।

यह याचिका मुरादाबाद विकास प्राधिकरण की ओर से उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास अधिनियम, 1973 की धारा 27(1) के तहत 21 अगस्त 2026 को जारी कारण बताओ नोटिस के खिलाफ दाखिल की गई थी। याचिकाकर्ता ने नोटिस को रद्द करने की मांग की थी।

याचिका में यह निर्देश देने का भी अनुरोध किया गया था कि पाकबड़ा थाना क्षेत्र में दिल्ली रोड पर टीएमयू के पास मोहल्ला ईदगाह स्थित मुस्तफा मस्जिद को सील या ध्वस्त न किया जाए। इसके अलावा मस्जिद का बिजली और पानी कनेक्शन नहीं काटने तथा किसी भी तरह की दंडात्मक या बलपूर्वक कार्रवाई नहीं करने की मांग भी की गई थी।

|
वीडियो फीचर

CM Youth Conclave 2026: भोपाल में 20 हजार युवाओं से CM मोहन यादव का संवाद, जुबिन नौटियाल ने मचाई धूम


भोपाल में वर्ग-1 शिक्षक अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव की कोशिश; पुलिस ने रोका

मंडला में CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- विकास के आंकड़े सुन छाती पर लौटता है सांप #mpgovt

भोपाल में शुक्रवार रात महिलाओं का मार्च, एकजुटता का दिया संदेश #women #protest #mpnews

भोपाल में सनसनीखेज हत्या | IAS की गला रेतकर हत्या, 2 दिन पहले रखा नौकर गायब

MP BJP कोर कमेटी की बड़ी बैठक - CM मोहन यादव, संगठन पदाधिकारी रहेंगे मौजूद | BJP का बड़ा मंथन

आज का राशिफल

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

20° / 34°

Clear

ट्रेंडिंग न्यूज़