Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अपराध
02 Oct, 2026

हावड़ा स्टेशन पर 44 लाख की नकदी बरामद, रकम के स्रोत की जांच शुरू

हावड़ा स्टेशन पर शिप्रा एक्सप्रेस से पहुंचे यात्री के बैग से 44 लाख रुपये नकद मिलने के बाद आरपीएफ ने उसे आयकर विभाग को सौंप दिया।

हावड़ा, 02 अक्टूबर।

हावड़ा स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने शिप्रा एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे एक यात्री के बैग से 44 लाख रुपये की नकदी बरामद की है। मध्य प्रदेश के विदिशा से कोलकाता पहुंचे यात्री रोहित सिंह के पास इतनी बड़ी रकम होने के बावजूद उसके समर्थन में कोई वैध दस्तावेज या प्रमाण नहीं मिला। इसके बाद उसे हिरासत में लेकर आयकर विभाग को सौंप दिया गया।

मामला गुरुवार का है। डाउन शिप्रा एक्सप्रेस के हावड़ा स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 17 पर पहुंचने के बाद आरपीएफ की खुफिया टीम ने एक यात्री की संदिग्ध गतिविधियां देखीं। टीम ने रोहित सिंह को रोककर पूछताछ की और उसके बैग की तलाशी ली। बैग से नोटों की गड्डियां मिलीं, जिनकी गिनती करने पर कुल 44 लाख रुपये की नकदी सामने आई।

शुरुआती पूछताछ में रोहित सिंह ने बताया कि वह यह रकम कोलकाता में सोना खरीदने के लिए लेकर आया था। हालांकि, वह रकम के स्रोत या अपने दावे के समर्थन में कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सका। इसके बाद आरपीएफ ने पूरी नकदी जब्त कर आयकर विभाग को इसकी सूचना दी।

सूचना मिलने पर आयकर विभाग के अधिकारी हावड़ा स्टेशन पहुंचे। अधिकारियों ने नकदी के साथ यात्री को भी अपनी हिरासत में ले लिया। अब विभाग रकम के वास्तविक स्रोत की जांच कर रहा है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि कहीं इस धनराशि का संबंध हवाला या अंतरराज्यीय अवैध कारोबार से तो नहीं है।

हावड़ा स्टेशन पर नकदी बरामद होने की यह हाल के दिनों में तीसरी बड़ी घटना है। सितंबर के अंतिम सप्ताह में महाराष्ट्र निवासी सुजीत काले के पास से करीब 67 लाख रुपये नकद मिले थे। इसके कुछ दिन बाद वंदे भारत एक्सप्रेस से पहुंचे एक अन्य यात्री को पुराने कॉम्प्लेक्स से पकड़ा गया था। उसके पास से 21 लाख रुपये नकद और सोना बरामद हुआ था।

|
वीडियो फीचर

CM Youth Conclave 2026: भोपाल में 20 हजार युवाओं से CM मोहन यादव का संवाद, जुबिन नौटियाल ने मचाई धूम


भोपाल में वर्ग-1 शिक्षक अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव की कोशिश; पुलिस ने रोका

मंडला में CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- विकास के आंकड़े सुन छाती पर लौटता है सांप #mpgovt

भोपाल में शुक्रवार रात महिलाओं का मार्च, एकजुटता का दिया संदेश #women #protest #mpnews

भोपाल में सनसनीखेज हत्या | IAS की गला रेतकर हत्या, 2 दिन पहले रखा नौकर गायब

MP BJP कोर कमेटी की बड़ी बैठक - CM मोहन यादव, संगठन पदाधिकारी रहेंगे मौजूद | BJP का बड़ा मंथन

आज का राशिफल

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

20° / 34°

Clear

ट्रेंडिंग न्यूज़