Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अपराध
02 Oct, 2026

अनूपपुर में पोते ने दादा को डंडे से पीटा, इलाज के दौरान 85 वर्षीय वृद्ध की मौत

अनूपपुर के बेलिया गांव में पारिवारिक विवाद के दौरान पोते के डंडे से किए हमले में घायल 85 वर्षीय दादा की इलाज के दौरान मौत हो गई और पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है।

अनूपपुर, 2 अक्टूबर।

मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के जैतहरी थाना क्षेत्र के बेलिया गांव में पारिवारिक विवाद के दौरान पोते ने अपने 85 वर्षीय दादा गोरेलाल पनिका पर डंडे से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल वृद्ध की इलाज के दौरान जिला चिकित्सालय में मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है और आरोपित रवि पनिका की तलाश शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी गोकुलानंद पाण्डेय के अनुसार गुरुवार-शुक्रवार की रात रवि पनिका शराब के नशे में घर पहुंचा। उसने पत्नी को जगाकर खाना मांगा और गाली-गलौज की। पत्नी के विरोध करने पर उसने लकड़ी की चौकी से उस पर हमला कर दिया। महिला की चीख सुनकर उसके दादा गोरेलाल बीच-बचाव करने पहुंचे। इस दौरान रवि ने उनके साथ भी गाली-गलौज की।

घटना की जानकारी पुलिस को देने के लिए गोरेलाल सड़क की ओर निकले थे। आरोप है कि इसी दौरान रवि ने पीछे से उन पर डंडे से लगातार वार किए। हमले में उनके एक हाथ की हड्डी दो जगह से टूट गई और सिर तथा कमर में गंभीर चोटें आईं। घायल होकर वे सड़क पर गिर गए।

रवि के पिता प्यारेलाल पनिका ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह मौके से फरार हो गया। हमले में घायल गोरेलाल और उनके बेटे प्यारेलाल को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान गोरेलाल की मौत हो गई। पुलिस आरोपित पोते की तलाश कर रही है।

|
वीडियो फीचर

CM Youth Conclave 2026: भोपाल में 20 हजार युवाओं से CM मोहन यादव का संवाद, जुबिन नौटियाल ने मचाई धूम


भोपाल में वर्ग-1 शिक्षक अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव की कोशिश; पुलिस ने रोका

मंडला में CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- विकास के आंकड़े सुन छाती पर लौटता है सांप #mpgovt

भोपाल में शुक्रवार रात महिलाओं का मार्च, एकजुटता का दिया संदेश #women #protest #mpnews

भोपाल में सनसनीखेज हत्या | IAS की गला रेतकर हत्या, 2 दिन पहले रखा नौकर गायब

MP BJP कोर कमेटी की बड़ी बैठक - CM मोहन यादव, संगठन पदाधिकारी रहेंगे मौजूद | BJP का बड़ा मंथन

आज का राशिफल

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

20° / 34°

Clear

ट्रेंडिंग न्यूज़