Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
मध्य प्रदेश
02 Oct, 2026

अमित शाह के भोपाल दौरे की तैयारी तेज, गौपालक सम्मेलन की व्यवस्थाओं की समीक्षा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अमित शाह के भोपाल दौरे और राज्य स्तरीय गौपालक सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा कर अधिकारियों को जरूरी व्यवस्थाओं के निर्देश दिए।

भोपाल, 2 अक्टूबर।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के 3 अक्टूबर को प्रस्तावित भोपाल दौरे से प्रदेश को कई सौगातें मिलेंगी। इस दौरान भेल दशहरा मैदान में होने वाले राज्य स्तरीय गौपालक सम्मेलन में बड़ी संख्या में दुग्ध सहकारी समितियों के सदस्य शामिल होंगे। भौंरी स्थित आइसर में होने वाला कार्यक्रम युवा पीढ़ी को प्रोत्साहित करेगा।

मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास में अमित शाह के आगमन और सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में दुग्ध सहकारी समितियों के सदस्य सम्मेलन में पहुंचेंगे।

डॉ. यादव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सम्मेलन में आने वाले सदस्यों के आवागमन और बसों की पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था की जाए। प्रत्येक जिले से आने वाली बसों के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करने और व्यवस्था में तैनात सभी अधिकारियों-कर्मचारियों के बीच कंट्रोल रूम के माध्यम से समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल की सफाई, पेयजल, भोजन, सुरक्षा, चिकित्सा और अग्निशमन जैसी व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने भोपाल शहर में यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

|
वीडियो फीचर

CM Youth Conclave 2026: भोपाल में 20 हजार युवाओं से CM मोहन यादव का संवाद, जुबिन नौटियाल ने मचाई धूम


भोपाल में वर्ग-1 शिक्षक अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव की कोशिश; पुलिस ने रोका

मंडला में CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- विकास के आंकड़े सुन छाती पर लौटता है सांप #mpgovt

भोपाल में शुक्रवार रात महिलाओं का मार्च, एकजुटता का दिया संदेश #women #protest #mpnews

भोपाल में सनसनीखेज हत्या | IAS की गला रेतकर हत्या, 2 दिन पहले रखा नौकर गायब

MP BJP कोर कमेटी की बड़ी बैठक - CM मोहन यादव, संगठन पदाधिकारी रहेंगे मौजूद | BJP का बड़ा मंथन

आज का राशिफल

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

20° / 34°

Clear

ट्रेंडिंग न्यूज़