Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अपराध
02 Oct, 2026

गाजियाबाद में बस पर फायरिंग के दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

गाजियाबाद में दिल्ली-बदायूं रूट की यात्री बस पर फायरिंग के मामले में मसूरी पुलिस और स्वाट टीम ने मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक के पैर में गोली लगी।

गाजियाबाद, 02 अक्टूबर।

थाना मसूरी पुलिस और स्वाट टीम ने शुक्रवार सुबह पुलिस मुठभेड़ के बाद यात्री बस पर फायरिंग करने के मामले में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली एक आरोपी के पैर में लगी। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान अनस (26) और नदीम (23) के रूप में हुई है। दोनों पर 28 सितंबर को दिल्ली-बदायूं रूट की यात्री बस पर फायरिंग करने का आरोप है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से एक देशी पिस्टल, एक तमंचा, कारतूस और एक स्कूटी बरामद की है। सहायक पुलिस आयुक्त मसूरी सुनील कुमार सिंह के अनुसार, 28 सितंबर को दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर हाईटेक स्कूल के सामने दिल्ली से बदायूं जा रही यात्री बस पर दो बदमाशों ने गोलीबारी की थी। घटना के संबंध में थाना मसूरी में मुकदमा दर्ज किया गया था और पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी।

पुलिस को शुक्रवार सुबह मिली सूचना के आधार पर मसूरी थाना पुलिस और स्वाट टीम ने कार्रवाई शुरू की। इस दौरान पुलिस मुठभेड़ में दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया। पुलिस की गोली अनस के पैर में लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने बस पर गोली चलाने की बात स्वीकार की है। पुलिस के अनुसार, दोनों के खिलाफ पहले से भी कई मुकदमे दर्ज हैं। मामले में पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

|
वीडियो फीचर

CM Youth Conclave 2026: भोपाल में 20 हजार युवाओं से CM मोहन यादव का संवाद, जुबिन नौटियाल ने मचाई धूम


भोपाल में वर्ग-1 शिक्षक अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव की कोशिश; पुलिस ने रोका

मंडला में CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- विकास के आंकड़े सुन छाती पर लौटता है सांप #mpgovt

भोपाल में शुक्रवार रात महिलाओं का मार्च, एकजुटता का दिया संदेश #women #protest #mpnews

भोपाल में सनसनीखेज हत्या | IAS की गला रेतकर हत्या, 2 दिन पहले रखा नौकर गायब

MP BJP कोर कमेटी की बड़ी बैठक - CM मोहन यादव, संगठन पदाधिकारी रहेंगे मौजूद | BJP का बड़ा मंथन

आज का राशिफल

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

20° / 34°

Clear

ट्रेंडिंग न्यूज़