Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अपराध
02 Oct, 2026

जयपुर में प्रॉपर्टी-यूएसडीटी निवेश के नाम पर 100 करोड़ की ठगी, दो आरोपित गिरफ्तार

जयपुर में प्रॉपर्टी और क्रिप्टोकरेंसी में भारी मुनाफे का झांसा देकर करीब 100 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

जयपुर, 2 अक्टूबर।

राजधानी जयपुर में प्रॉपर्टी और क्रिप्टोकरेंसी में निवेश के नाम पर भारी मुनाफे का लालच देकर करीब 100 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का सोडाला थाना पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपित मोहित कालोया और उसके रिश्तेदार सहयोगी घनश्याम कांदेल उर्फ कडेंल को गिरफ्तार किया है। दोनों पर 2-2 हजार रुपये का इनाम घोषित था। आरोपितों के पास से ठगी की रकम से खरीदी गई करीब 1.25 करोड़ रुपये की मर्सिडीज कार और ट्रायम्फ स्ट्रीट ट्रिपल बाइक जब्त की गई हैं। करीब एक करोड़ रुपये की बैंक सावधि जमा भी फ्रीज कराई गई है।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण ललित किशोर शर्मा के अनुसार ऋषि मेहता ने सोडाला थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें आरोप लगाया गया कि मेसर्स ईजी वे होम्स चलाने वाले मोहित कालोया और घनश्याम कांदेल ने प्रॉपर्टी तथा क्रिप्टो ट्रेडिंग में निवेश कराने और कम समय में बड़ा मुनाफा देने का झांसा दिया। शिकायतकर्ता से चेक के जरिए 1 करोड़ 55 लाख रुपये और 4 करोड़ रुपये नकद लिए गए। भुगतान की तय तारीख 1 जनवरी 2026 आने पर दोनों ने मोबाइल बंद कर दिए और फरार हो गए।

मामले की जांच के लिए एसीपी जेठू सिंह के नेतृत्व में टीम बनाई गई। तकनीकी विश्लेषण, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस ने मोहित कालोया को गुड़गांव से पकड़ा। उसकी निशानदेही पर घनश्याम कांदेल को चितवाड़ी, सामोद से गिरफ्तार किया गया।

जांच में पता चला कि आरोपितों ने ‘फ्लिंटी-आईओ’ और ‘फ्लिंटी-लाइव’ नाम से फर्जी डिजिटल कॉइन और क्रिप्टो वेबसाइटें बना रखी थीं। इन माध्यमों से लोगों को डिजिटल कॉइन और क्रिप्टोकरेंसी में निवेश पर बड़ा रिटर्न देने का लालच दिया जाता था। रकम मिलने के बाद कंपनी और वेबसाइट बंद कर आरोपित फरार हो जाते थे। पुलिस ने कंप्यूटर, लैपटॉप और मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।

पुलिस के अनुसार आरोपितों के खिलाफ जयपुर के अलग-अलग थानों में करोड़ों रुपये की ठगी के मामले दर्ज हैं। अब तक की जांच में करीब 100 करोड़ रुपये की ठगी सामने आई है। दोनों से पूछताछ जारी है और पुलिस निवेशकों, अन्य वारदातों, गिरोह से जुड़े लोगों तथा रकम के लेन-देन से संबंधित जानकारी जुटा रही है।

|
वीडियो फीचर

CM Youth Conclave 2026: भोपाल में 20 हजार युवाओं से CM मोहन यादव का संवाद, जुबिन नौटियाल ने मचाई धूम


भोपाल में वर्ग-1 शिक्षक अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव की कोशिश; पुलिस ने रोका

मंडला में CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- विकास के आंकड़े सुन छाती पर लौटता है सांप #mpgovt

भोपाल में शुक्रवार रात महिलाओं का मार्च, एकजुटता का दिया संदेश #women #protest #mpnews

भोपाल में सनसनीखेज हत्या | IAS की गला रेतकर हत्या, 2 दिन पहले रखा नौकर गायब

MP BJP कोर कमेटी की बड़ी बैठक - CM मोहन यादव, संगठन पदाधिकारी रहेंगे मौजूद | BJP का बड़ा मंथन

आज का राशिफल

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

20° / 34°

Clear

ट्रेंडिंग न्यूज़