Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अपराध
02 Oct, 2026

अनूपपुर में करंट फैलाकर जंगली शूकर का शिकार, तीन गिरफ्तार, एक फरार

अनूपपुर के बिजुरी वन परिक्षेत्र में बिजली लाइन से अवैध कनेक्शन लेकर जंगली शूकर का शिकार करने के मामले में वन विभाग ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर सामान जब्त किया है।

अनूपपुर, 2 अक्टूबर।

मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के बिजुरी वन परिक्षेत्र में जंगली शूकर के शिकार के मामले में वन विभाग ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। एक अन्य आरोपित अभी फरार है। विभाग ने यह कार्रवाई शुक्रवार को ऑपरेशन थंडर के तहत की। आरोप है कि 11 केवी उच्चदाब बिजली लाइन से अवैध कनेक्शन लेकर करीब तीन किलोमीटर क्षेत्र में करंट फैलाया गया था, जिसकी चपेट में आने से 29 सितंबर की रात जंगली शूकर की मौत हो गई।

वन विभाग के अनुसार आरोपित मृत जंगली शूकर के मांस को खाने की तैयारी कर रहे थे। शिकार के सबूत मिटाने के लिए शूकर के अवशेष और हड्डियों को जला दिया गया था। मुखबिर से मिली सूचना के बाद वन विभाग की टीम ने कार्रवाई की और बैसाखू पाव, महेश यादव तथा अरुण तिग्गा को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपितों के कब्जे से शिकार में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी, बिजली के तार, खूंटियां और जली हुई हड्डियों के अवशेष बरामद किए गए हैं। मामले में कुंभकरण पाव फरार बताया गया है और वन विभाग उसकी तलाश कर रहा है।

आरोपितों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की धाराओं 2, 9, 39, 50 और 51 के तहत मामला दर्ज किया गया है। कार्रवाई में बिजुरी वन परिक्षेत्र के रेंजर पवन ताम्रकार, बीट प्रभारी भेडरी तलैया लोकेन्द्र मरावी, विनोद मिश्रा, करण सिंह, वनरक्षक केसौरी, अशीष पाण्डेय सहित वन विभाग के अन्य कर्मचारी शामिल रहे।

|
वीडियो फीचर

CM Youth Conclave 2026: भोपाल में 20 हजार युवाओं से CM मोहन यादव का संवाद, जुबिन नौटियाल ने मचाई धूम


भोपाल में वर्ग-1 शिक्षक अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव की कोशिश; पुलिस ने रोका

मंडला में CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- विकास के आंकड़े सुन छाती पर लौटता है सांप #mpgovt

भोपाल में शुक्रवार रात महिलाओं का मार्च, एकजुटता का दिया संदेश #women #protest #mpnews

भोपाल में सनसनीखेज हत्या | IAS की गला रेतकर हत्या, 2 दिन पहले रखा नौकर गायब

MP BJP कोर कमेटी की बड़ी बैठक - CM मोहन यादव, संगठन पदाधिकारी रहेंगे मौजूद | BJP का बड़ा मंथन

आज का राशिफल

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

20° / 34°

Clear

ट्रेंडिंग न्यूज़