Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
न्यायपालिका
02 Oct, 2026

गोरखपुर हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, 60 हजार रुपये का अर्थदंड

गोरखपुर के झंगहा थाने में वर्ष 2013 में दर्ज हत्या के मामले में अदालत ने गनेश गुप्ता को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास और 60 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई।

गोरखपुर, 02 अक्टूबर।

उत्तर प्रदेश पुलिस के “ऑपरेशन कनविक्शन” अभियान के तहत गोरखपुर में वर्ष 2013 में झंगहा थाने में दर्ज हत्या के मामले में न्यायालय ने अभियुक्त गनेश गुप्ता को दोषी ठहराया है। अदालत ने उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाने के साथ 60 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है।

मामला झंगहा थाने में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 255/2013 से संबंधित है। इसमें भारतीय दंड संहिता की धारा 498ए और 302 के तहत गनेश गुप्ता पुत्र हरिश्चन्द्र गुप्ता, निवासी कोनाडीह, थाना झंगहा, जनपद गोरखपुर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

मुकदमे की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से अदालत के समक्ष साक्ष्य प्रस्तुत किए गए। प्रभावी पैरवी और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर न्यायालय ने अभियुक्त को अपराध का दोषी पाया।

पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के निर्देशन में चल रहे “ऑपरेशन कनविक्शन” के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देशन में थाना पैरोकार और मॉनिटरिंग सेल ने मामले की लगातार पैरवी की। इसके बाद एडीजे-02/गैंगस्टर एक्ट कोर्ट, गोरखपुर ने गनेश गुप्ता को दोषसिद्ध करते हुए आजीवन कारावास और 60 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई।

पुलिस के अनुसार, लंबे समय से विचाराधीन इस मामले में लगातार मॉनिटरिंग और अभियोजन पक्ष की प्रभावी पैरवी के चलते दोषी को न्यायालय से सजा दिलाई जा सकी। अभियुक्त की दोषसिद्धि में एडीजीसी धर्मेन्द्र कुमार मिश्रा की पैरवी का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।

|
वीडियो फीचर

CM Youth Conclave 2026: भोपाल में 20 हजार युवाओं से CM मोहन यादव का संवाद, जुबिन नौटियाल ने मचाई धूम


भोपाल में वर्ग-1 शिक्षक अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव की कोशिश; पुलिस ने रोका

मंडला में CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- विकास के आंकड़े सुन छाती पर लौटता है सांप #mpgovt

भोपाल में शुक्रवार रात महिलाओं का मार्च, एकजुटता का दिया संदेश #women #protest #mpnews

भोपाल में सनसनीखेज हत्या | IAS की गला रेतकर हत्या, 2 दिन पहले रखा नौकर गायब

MP BJP कोर कमेटी की बड़ी बैठक - CM मोहन यादव, संगठन पदाधिकारी रहेंगे मौजूद | BJP का बड़ा मंथन

आज का राशिफल

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

20° / 34°

Clear

ट्रेंडिंग न्यूज़