Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अपराध
03 Oct, 2026

फिरोजाबाद में दिल दहला देने वाली वारदात: खेत पर घास काटने गई महिला की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या, जेठ पर लगा आरोप

नगला खंगर क्षेत्र के कोरारी खेड़ा गांव में खेत पर घास काटने गई सोनी कश्यप की देर रात कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई, जिसमें फरार चल रहे रिश्ते के जेठ नेपाल सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें दबिश दे रही हैं।

फिरोजाबाद, 03 अक्टूबर।

फिरोजाबाद जिले के नगला खंगर थाना क्षेत्र के कोरारी खेड़ा गांव में शुक्रवार देर रात 38 वर्षीय सोनी कश्यप की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गई। सोनी शुक्रवार शाम घास काटने के लिए खेत पर गई थीं, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटीं। इसके बाद परिजनों ने ग्रामीणों के साथ उनकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान खेत में सोनी का खून से लथपथ शव मिला। सूचना मिलने पर पुलिस के साथ क्षेत्राधिकारी चंचल त्यागी, फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

परिजनों ने रिश्ते के जेठ नेपाल सिंह पर कुल्हाड़ी से हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दी है। घटना के बाद से नेपाल सिंह फरार बताया जा रहा है। पुलिस, फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। क्षेत्राधिकारी के अनुसार महिला की कुल्हाड़ी से हत्या की गई है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं। टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस हत्या के पीछे की वजह का पता लगाने के साथ आरोपी की जल्द गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।

|
वीडियो फीचर

CM Youth Conclave 2026: भोपाल में 20 हजार युवाओं से CM मोहन यादव का संवाद, जुबिन नौटियाल ने मचाई धूम


भोपाल में वर्ग-1 शिक्षक अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव की कोशिश; पुलिस ने रोका

मंडला में CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- विकास के आंकड़े सुन छाती पर लौटता है सांप #mpgovt

भोपाल में शुक्रवार रात महिलाओं का मार्च, एकजुटता का दिया संदेश #women #protest #mpnews

भोपाल में सनसनीखेज हत्या | IAS की गला रेतकर हत्या, 2 दिन पहले रखा नौकर गायब

MP BJP कोर कमेटी की बड़ी बैठक - CM मोहन यादव, संगठन पदाधिकारी रहेंगे मौजूद | BJP का बड़ा मंथन

आज का राशिफल

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

20° / 34°

Clear

ट्रेंडिंग न्यूज़