Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अपराध
03 Oct, 2026

बदनावर में ट्राले की टक्कर से परिवार के तीन सदस्यों की मौत, बेटी घायल

धार के बदनावर में तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर से बाइक सवार दंपती और उनकी बेटी की मौत हो गई, जबकि दूसरी बेटी गंभीर रूप से घायल है।

धार, 03 अक्टूबर।

बदनावर में महू-नीमच फोरलेन पर पिटगारा तिराहे के पास शनिवार सुबह तेज रफ्तार ट्राले की चपेट में आने से बाइक सवार परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। हादसे में 35 वर्षीय राहुल भाटी, उनकी 30 वर्षीय पत्नी पूजा और 14 वर्षीय बेटी सुमन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उनकी 12 वर्षीय बेटी शिवानी गंभीर रूप से घायल हुई है। उसे बदनावर सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर रतलाम रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद ट्राला चालक वाहन लेकर फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, राहुल पत्नी और दोनों बेटियों के साथ बाइक से ग्राम धमाना में लहसुन की बोवनी के लिए जा रहे थे। पिटगारा तिराहे के पास पीछे से आए तेज रफ्तार ट्राले ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी और करीब 50 मीटर तक घसीटता ले गया। इसके बाद बाइक अलग हो गई और चालक ट्राला लेकर भाग निकला। बाइक क्रमांक एमपी 43 ईएफ 2220 बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंच गए। तीन मौतों से नाराज ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर महू-नीमच फोरलेन पर चक्काजाम कर दिया। एक घंटे से अधिक चले जाम के कारण रतलाम-इंदौर मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। ग्रामीणों ने पिटगारा तिराहे पर स्पीड ब्रेकर बनवाने और मृतकों के परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की। सूचना पर एसडीएम प्रियंका मिमरोट, एसडीओपी अरविंदसिंह तोमर, टीआई अमितसिंह कुशवाह और तहसीलदार सुरेश नागर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं और फरार ट्राला चालक तथा वाहन की तलाश शुरू कर दी है। हादसे के समय परिवार का नाबालिग बेटा दिलखुश घर पर था, इसलिए वह सुरक्षित बच गया। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से ग्राम धमाना और आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है।

|
वीडियो फीचर

CM Youth Conclave 2026: भोपाल में 20 हजार युवाओं से CM मोहन यादव का संवाद, जुबिन नौटियाल ने मचाई धूम


भोपाल में वर्ग-1 शिक्षक अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव की कोशिश; पुलिस ने रोका

मंडला में CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- विकास के आंकड़े सुन छाती पर लौटता है सांप #mpgovt

भोपाल में शुक्रवार रात महिलाओं का मार्च, एकजुटता का दिया संदेश #women #protest #mpnews

भोपाल में सनसनीखेज हत्या | IAS की गला रेतकर हत्या, 2 दिन पहले रखा नौकर गायब

MP BJP कोर कमेटी की बड़ी बैठक - CM मोहन यादव, संगठन पदाधिकारी रहेंगे मौजूद | BJP का बड़ा मंथन

आज का राशिफल

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

20° / 34°

Clear

ट्रेंडिंग न्यूज़