Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अपराध
03 Oct, 2026

उज्जैन में 16 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, दो गिरफ्तार

उज्जैन में छात्रा को मिलने के बहाने कमरे पर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

उज्जैन, 02 अक्टूबर।

उज्जैन में 16 वर्षीय छात्रा को मिलने के बहाने कमरे पर ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। चिमनगंज मंडी थाना क्षेत्र की रहने वाली छात्रा 26 सितंबर को अचानक घर से लापता हो गई थी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। अगले दिन छात्रा के घर लौटने पर परिजनों ने भरोसे में लेकर उससे पूछताछ की। इस दौरान उसने अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी, जिसके बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे। पुलिस के अनुसार, छात्रा की पहचान घर के पास रहने वाले एक नाबालिग से थी। आरोप है कि 26 सितंबर को वह छात्रा को मिलने के बहाने जीवाजीगंज क्षेत्र में अपने एक दोस्त के कमरे पर ले गया, जहां पहले से मौजूद तीन अन्य नाबालिगों के साथ मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। घटना की जानकारी किसी को देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी गई।

छात्रा के बयान के बाद पुलिस ने उसका चिकित्सकीय परीक्षण कराया। पुलिस के मुताबिक, छात्रा के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर सामूहिक दुष्कर्म तथा पॉक्सो अधिनियम की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य नाबालिग आरोपियों की तलाश की जा रही है।

|
वीडियो फीचर

CM Youth Conclave 2026: भोपाल में 20 हजार युवाओं से CM मोहन यादव का संवाद, जुबिन नौटियाल ने मचाई धूम


भोपाल में वर्ग-1 शिक्षक अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव की कोशिश; पुलिस ने रोका

मंडला में CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- विकास के आंकड़े सुन छाती पर लौटता है सांप #mpgovt

भोपाल में शुक्रवार रात महिलाओं का मार्च, एकजुटता का दिया संदेश #women #protest #mpnews

भोपाल में सनसनीखेज हत्या | IAS की गला रेतकर हत्या, 2 दिन पहले रखा नौकर गायब

MP BJP कोर कमेटी की बड़ी बैठक - CM मोहन यादव, संगठन पदाधिकारी रहेंगे मौजूद | BJP का बड़ा मंथन

आज का राशिफल

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

20° / 34°

Clear

ट्रेंडिंग न्यूज़