Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
राजनीति
03 Oct, 2026

पीएम मोदी तीन नवंबर को पुणे में करेंगे ‘प्रेरणा स्थल’ का उद्घाटन, बुद्ध प्रतिमा का करेंगे अनावरण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन नवंबर को पुणे के विद्या प्रतिष्ठान में ‘प्रेरणा स्थल’ का उद्घाटन करने के साथ गौतम बुद्ध की नौ फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

मुंबई, 03 अक्टूबर।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के अध्यक्ष शरद पवार ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन नवंबर को पुणे के विद्या प्रतिष्ठान में नवनिर्मित ‘प्रेरणा स्थल’ का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान यहां स्थापित गौतम बुद्ध की नौ फीट ऊंची और करीब चार टन वजनी प्रतिमा का अनावरण भी किया जाएगा।

शरद पवार ने शनिवार को पत्रकारों को बताया कि प्रधानमंत्री ने उनका निमंत्रण स्वीकार कर लिया है और प्रधानमंत्री कार्यालय ने भी कार्यक्रम की पुष्टि की है। तय कार्यक्रम के अनुसार, नरेंद्र मोदी सुबह करीब 10 बजे बारामती पहुंचेंगे और इसके बाद विद्या प्रतिष्ठान जाएंगे। मुख्य कार्यक्रम सुबह 11.45 बजे शुरू होगा।

उन्होंने बताया कि ‘प्रेरणा स्थल’ में गौतम बुद्ध की प्रतिमा के आसपास ऐतिहासिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़ी प्रमुख हस्तियों की पेंटिंग और तस्वीरें लगाई जाएंगी। इनमें राजमाता जिजाऊ, छत्रपति शिवाजी महाराज, अहिल्यादेवी होलकर, महात्मा ज्योतिराव फुले और सावित्रीबाई फुले शामिल हैं।

इसके अलावा सयाजीराव गायकवाड़, राजर्षि शाहू महाराज, महात्मा गांधी, डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर, कर्मवीर भाऊराव पाटिल, अण्णाभाऊ साठे, यशवंतराव चव्हाण और शारदाबाई पवार की तस्वीरें भी यहां लगाई जाएंगी।

प्रधानमंत्री इस दौरान कृत्रिम बुद्धिमत्ता के क्षेत्र में काम कर रहे छात्रों और स्टार्टअप शुरू करने वाले विद्यार्थियों से संवाद करेंगे। कार्यक्रम में महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और सुनेत्रा पवार समेत अन्य गणमान्य लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

कार्यक्रम के लिए उद्योगपति साइरस पूनावाला तथा ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय और माइक्रोसॉफ्ट के प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया है।

|
वीडियो फीचर

CM Youth Conclave 2026: भोपाल में 20 हजार युवाओं से CM मोहन यादव का संवाद, जुबिन नौटियाल ने मचाई धूम


भोपाल में वर्ग-1 शिक्षक अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव की कोशिश; पुलिस ने रोका

मंडला में CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- विकास के आंकड़े सुन छाती पर लौटता है सांप #mpgovt

भोपाल में शुक्रवार रात महिलाओं का मार्च, एकजुटता का दिया संदेश #women #protest #mpnews

भोपाल में सनसनीखेज हत्या | IAS की गला रेतकर हत्या, 2 दिन पहले रखा नौकर गायब

MP BJP कोर कमेटी की बड़ी बैठक - CM मोहन यादव, संगठन पदाधिकारी रहेंगे मौजूद | BJP का बड़ा मंथन

आज का राशिफल

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

20° / 34°

Clear

ट्रेंडिंग न्यूज़