Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अपराध
03 Oct, 2026

गोरखपुर में मुठभेड़ के बाद दो वांछित आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर के गोला क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ के दौरान गोवध निवारण अधिनियम के मामले में वांछित दो आरोपित पकड़े गए, एक के पैर में गोली लगी।

गोरखपुर, 03 अक्टूबर।

गोला थाना पुलिस और एंटी थेफ्ट टीम दक्षिणी गोरखपुर ने गोवध निवारण अधिनियम के तहत दर्ज मामले में वांछित दो आरोपितों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान अब्दुल रहमान उर्फ राजू के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। आरोपितों के पास से एक देशी तमंचा, दो खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पुलिस को मामले से जुड़े चार बदमाशों के दो मोटरसाइकिलों से क्षेत्र से निकलने की सूचना मिली थी। इसके बाद गोला थाना पुलिस ने चीनी मिल-मालहनपार मार्ग पर चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान संदिग्ध मोटरसाइकिलों पर सवार बदमाश वहां पहुंचे। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो आरोप है कि बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें अब्दुल रहमान के पैर में गोली लगी।

पुलिस के मुताबिक, एक अन्य बदमाश मोटरसाइकिल के अनियंत्रित होकर लहराने से सड़क पर गिर गया, जिसे टीम ने मौके पर पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान अब्दुल रहमान उर्फ राजू और नूरूल हसन पुत्र शान मोहम्मद, दोनों निवासी इमलीडीहखूर्द, थाना सिकरीगंज, गोरखपुर के रूप में हुई है। इस दौरान दो अन्य बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं।

|
वीडियो फीचर

CM Youth Conclave 2026: भोपाल में 20 हजार युवाओं से CM मोहन यादव का संवाद, जुबिन नौटियाल ने मचाई धूम


भोपाल में वर्ग-1 शिक्षक अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव की कोशिश; पुलिस ने रोका

मंडला में CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- विकास के आंकड़े सुन छाती पर लौटता है सांप #mpgovt

भोपाल में शुक्रवार रात महिलाओं का मार्च, एकजुटता का दिया संदेश #women #protest #mpnews

भोपाल में सनसनीखेज हत्या | IAS की गला रेतकर हत्या, 2 दिन पहले रखा नौकर गायब

MP BJP कोर कमेटी की बड़ी बैठक - CM मोहन यादव, संगठन पदाधिकारी रहेंगे मौजूद | BJP का बड़ा मंथन

आज का राशिफल

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

20° / 34°

Clear

ट्रेंडिंग न्यूज़