Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अपराध
03 Oct, 2026

नोएडा में चेन लूटकर भाग रहे बदमाश को गार्ड ने दबोचा, दो बदमाश फरार

नोएडा में महिलाओं से चेन लूट रहे तीन बदमाशों में से एक को सुरक्षा गार्ड ने पकड़ लिया, जबकि उसके दो साथी हथियार लहराते हुए फरार हो गए।

नोएडा, 03 अक्टूबर।

सेक्टर-113 थाना क्षेत्र के सेक्टर-77 स्थित एक सोसाइटी में तैनात सिक्योरिटी सुपरवाइजर और गार्ड ने महिलाओं से सोने की चेन लूट रहे एक बदमाश को पकड़ लिया। घटना 2 अक्टूबर की शाम की है। पुलिस के अनुसार, तीन बदमाश बाइक पर सवार होकर गार्डन आर्यन सोसाइटी के गेट नंबर-3 के पास पहुंचे और वहां से गुजर रही महिलाओं को निशाना बनाते हुए चेन लूटने लगे। एक महिला के गले से चेन लूटने के बाद उन्होंने दूसरी महिला की चेन छीनने का प्रयास किया। शोर सुनकर सुरक्षा कर्मियों ने बदमाशों को घेर लिया और एक आरोपी को पकड़ लिया। उसके दो साथी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम अलीगढ़ निवासी आदित्य बताया। इसके बाद वहां मौजूद लोगों की भीड़ ने आरोपी की पिटाई कर दी और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस के मुताबिक, प्रतीक विस्टेरिया सोसाइटी में सुपरवाइजर रवि पाल की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। पकड़े गए आरोपी के पास से लूटी गई सोने की चेन बरामद हुई है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर फरार दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घटना के दौरान सुरक्षा कर्मियों की ओर से दिखाई गई तत्परता की आसपास की सोसाइटियों के लोगों ने भी सराहना की है। सोशल मीडिया पर भी उनके साहस की प्रशंसा की जा रही है। स्थानीय लोगों ने सिक्योरिटी गार्ड्स को सम्मानित करने की बात कही है।

|
वीडियो फीचर

CM Youth Conclave 2026: भोपाल में 20 हजार युवाओं से CM मोहन यादव का संवाद, जुबिन नौटियाल ने मचाई धूम


भोपाल में वर्ग-1 शिक्षक अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव की कोशिश; पुलिस ने रोका

मंडला में CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- विकास के आंकड़े सुन छाती पर लौटता है सांप #mpgovt

भोपाल में शुक्रवार रात महिलाओं का मार्च, एकजुटता का दिया संदेश #women #protest #mpnews

भोपाल में सनसनीखेज हत्या | IAS की गला रेतकर हत्या, 2 दिन पहले रखा नौकर गायब

MP BJP कोर कमेटी की बड़ी बैठक - CM मोहन यादव, संगठन पदाधिकारी रहेंगे मौजूद | BJP का बड़ा मंथन

आज का राशिफल

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

20° / 34°

Clear

ट्रेंडिंग न्यूज़