Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
राजनीति
03 Oct, 2026

बंशीलाल गुर्जर संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे, सुधीर गुप्ता को रेलवे समिति की कमान

मंदसौर के दो सांसदों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिली हैं, बंशीलाल गुर्जर संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे और सुधीर गुप्ता रेलवे संबंधी स्थायी समिति के अध्यक्ष बनाए गए हैं।

मंदसौर, 3 अक्टूबर।

मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद और भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बंशीलाल गुर्जर को संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र की बैठकों में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले गैर-सरकारी प्रतिनिधिमंडल में शामिल किया गया है। विदेश मंत्रालय के आधिकारिक पत्र के अनुसार, सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी के बाद लोकसभा और राज्यसभा सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल गठित किया गया है।

बंशीलाल गुर्जर 5 से 9 अक्टूबर तक न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में होने वाली बैठकों में हिस्सा लेंगे। इस दौरान वे भारतीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्य के रूप में विभिन्न बहुपक्षीय बैठकें में शामिल होंगे और अंतरराष्ट्रीय नीतियों तथा विकासशील देशों से जुड़े मुद्दों पर भारत का पक्ष रखने का अवसर मिलेगा।

किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर गुर्जर किसानों से जुड़े विषय उठाते रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र के मंच पर उनकी भागीदारी से कृषि, किसान कल्याण और ग्रामीण भारत से जुड़े मुद्दों को रखने का अवसर मिलेगा।

इधर, मंदसौर के सांसद सुधीर गुप्ता को केंद्र सरकार ने रेलवे संबंधी स्थायी समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है। समिति रेल मंत्रालय के कामकाज, बजट, नीतियों, यात्री सुविधाओं, सुरक्षा और आधारभूत ढांचे से जुड़े विषयों की समीक्षा करती है।

अध्यक्ष के तौर पर सुधीर गुप्ता बैठकों का संचालन करने और समिति की रिपोर्ट व सिफारिशों को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

|
वीडियो फीचर

CM Youth Conclave 2026: भोपाल में 20 हजार युवाओं से CM मोहन यादव का संवाद, जुबिन नौटियाल ने मचाई धूम


भोपाल में वर्ग-1 शिक्षक अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव की कोशिश; पुलिस ने रोका

मंडला में CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- विकास के आंकड़े सुन छाती पर लौटता है सांप #mpgovt

भोपाल में शुक्रवार रात महिलाओं का मार्च, एकजुटता का दिया संदेश #women #protest #mpnews

भोपाल में सनसनीखेज हत्या | IAS की गला रेतकर हत्या, 2 दिन पहले रखा नौकर गायब

MP BJP कोर कमेटी की बड़ी बैठक - CM मोहन यादव, संगठन पदाधिकारी रहेंगे मौजूद | BJP का बड़ा मंथन

आज का राशिफल

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

20° / 34°

Clear

ट्रेंडिंग न्यूज़