Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अपराध
03 Oct, 2026

ड्राई-डे पर शराब बेचने निकला युवक गिरफ्तार, कार समेत भारी स्टॉक बरामद

नोएडा में ड्राई-डे के दौरान ऊंचे दाम पर शराब और बीयर बेचने जा रहे व्यक्ति को पुलिस और आबकारी विभाग ने गिरफ्तार कर बड़ी मात्रा में शराब बरामद की।

नोएडा, 03 अक्टूबर।

ड्राई-डे के दौरान अवैध रूप से शराब और बीयर बेचने की तैयारी कर रहे एक व्यक्ति को आबकारी विभाग और सेक्टर-39 थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान उसके पास से बड़ी मात्रा में अलग-अलग ब्रांड की शराब और बीयर बरामद हुई। पुलिस के अनुसार, सूचना मिलने के बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए अजीत सिंह को पकड़ा। उसके कब्जे से 13 पव्वे सिमरन ऑफ, छह पव्वे मैजिक मोमेंट, सात पव्वे ब्लेंडर प्राइड, सात पव्वे राकफोर्ड, चार पव्वे ऑल सीजन, छह हाफ रॉयल स्टैग, तीन हाफ इंपिरियल, तीन हाफ इंपिरियल ब्लू, तीन हाफ राकफोर्ड, दो हाफ ऑल सीजन, 10 हाफ आइकाॅनिक और चार हाफ रॉयल स्टैग बरामद किए गए।

कार्रवाई में टू-वर्क बीयर की 36 केन, किंगफिशर बीयर की 12 केन, कार्ल्सबर्ग एलीफैंट बीयर की 12 केन और बडवाइजर बीयर की 32 केन भी मिलीं। आबकारी विभाग के अनुसार, शराब की ढुलाई में इस्तेमाल होंडा सिटी कार भी बरामद की गई है। पूछताछ में गिरफ्तार व्यक्ति ने बताया कि ड्राई-डे के कारण शराब की बिक्री बंद होने के बावजूद वह ठेके से शराब और बीयर खरीदकर लोगों को अधिक कीमत पर बेचने जा रहा था। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

|
वीडियो फीचर

CM Youth Conclave 2026: भोपाल में 20 हजार युवाओं से CM मोहन यादव का संवाद, जुबिन नौटियाल ने मचाई धूम


भोपाल में वर्ग-1 शिक्षक अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव की कोशिश; पुलिस ने रोका

मंडला में CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- विकास के आंकड़े सुन छाती पर लौटता है सांप #mpgovt

भोपाल में शुक्रवार रात महिलाओं का मार्च, एकजुटता का दिया संदेश #women #protest #mpnews

भोपाल में सनसनीखेज हत्या | IAS की गला रेतकर हत्या, 2 दिन पहले रखा नौकर गायब

MP BJP कोर कमेटी की बड़ी बैठक - CM मोहन यादव, संगठन पदाधिकारी रहेंगे मौजूद | BJP का बड़ा मंथन

आज का राशिफल

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

20° / 34°

Clear

ट्रेंडिंग न्यूज़