बिजनौर, 3 अक्टूबर।
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के पिता महेन्द्रनाथ के नाम दर्ज जमीन में फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। बिजनौर जिले की नजीबाबाद तहसील के अमीखानपुर में महेन्द्रनाथ की करीब 90 बीघा जमीन है। आरोप है कि फर्जी दस्तावेजों के जरिए इसमें से 26 बीघा जमीन पर कब्जे का प्रयास किया गया।
महेन्द्रनाथ की मृत्यु वर्ष 2004 में हुई थी, लेकिन आरोपियों ने उनके नाम से फर्जी वसीयत तैयार कर जमीन पर दावा किया। इसके साथ ही अदालत में उनकी मृत्यु से जुड़ा फर्जी प्रमाण पत्र भी प्रस्तुत किया गया। इस प्रमाण पत्र में मृत्यु की तारीख 10 अप्रैल 2003 दर्ज की गई थी।
कमलनाथ ने मई 2026 में जमीन को अपनी विरासत में शामिल कराने के लिए तहसीलदार के समक्ष आवेदन दिया था। 18 मई को दिए गए आवेदन के बाद जमीन को विवादित बताया गया। इसके बाद मामले की जांच शुरू हुई और दस्तावेजों में कथित फर्जीवाड़े का पता चला।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई। मामले में पुलिस ने धर्मपाल सिंह और विजय शंकर को गिरफ्तार किया है।














