Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अपराध
03 Oct, 2026

सागर में कार-बाइक की भीषण भिड़ंत, दो की मौत; तीन गंभीर

सागर के सानौधा क्षेत्र में कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

सागर, 03 अक्टूबर।

सानौधा थाना क्षेत्र में गढ़ाकोटा रोड पर शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा आबचंद गुफा के पास पुराई की तलाई इलाके में हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे, वहीं कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई और पलट गई। टक्कर से पेड़ भी जड़ से उखड़ गया। हादसे में कार सवार गढ़ाकोटा के आजाद वार्ड निवासी रोहित पटेल पुत्र सरनाम पटेल और बाइक सवार दमोह निवासी शीतल पाठक की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में महेंद्र समेत तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कार सवार बरपानी से गढ़ाकोटा की ओर जा रहे थे, जबकि बाइक सवार दमोह की तरफ से आ रहे थे। पुराई की तलाई के पास दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही सानौधा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को सड़क से हटाने के लिए जेसीबी बुलवाई, जिसके बाद यातायात व्यवस्था सामान्य कराई गई। दोनों मृतकों के शवों का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा गया है। थाना प्रभारी उपमा सिंह के अनुसार, हादसे में दो लोगों की मौत हुई है और तीन घायल हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही समेत अन्य संभावित कारणों की पड़ताल की जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी लिए जाएंगे।

|
वीडियो फीचर

CM Youth Conclave 2026: भोपाल में 20 हजार युवाओं से CM मोहन यादव का संवाद, जुबिन नौटियाल ने मचाई धूम


भोपाल में वर्ग-1 शिक्षक अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव की कोशिश; पुलिस ने रोका

मंडला में CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- विकास के आंकड़े सुन छाती पर लौटता है सांप #mpgovt

भोपाल में शुक्रवार रात महिलाओं का मार्च, एकजुटता का दिया संदेश #women #protest #mpnews

भोपाल में सनसनीखेज हत्या | IAS की गला रेतकर हत्या, 2 दिन पहले रखा नौकर गायब

MP BJP कोर कमेटी की बड़ी बैठक - CM मोहन यादव, संगठन पदाधिकारी रहेंगे मौजूद | BJP का बड़ा मंथन

आज का राशिफल

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

20° / 34°

Clear

ट्रेंडिंग न्यूज़