Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
सरकार व नीतियाँ
03 Oct, 2026

गजेंद्र सिंह शेखावत के जन्मदिन पर पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी बधाई

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री मोदी समेत कई केंद्रीय नेताओं ने उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की।

नई दिल्ली, 03 अक्टूबर।

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने शेखावत के भारतीय संस्कृति को लोकप्रिय बनाने और पर्यटन क्षेत्र को आगे बढ़ाने के प्रयासों की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। ओम बिरला ने भी उनके उत्तम स्वास्थ्य और सुखद जीवन की प्रार्थना की। राजनाथ सिंह ने सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने और पर्यटन को मजबूत करने में उनके प्रयासों को उल्लेखनीय बताते हुए शुभकामनाएं दीं। अमित शाह ने भारतीय संस्कृति, परंपराओं और विरासत को संरक्षित करने तथा वैश्विक स्तर पर उसकी प्रतिष्ठा बढ़ाने में शेखावत के योगदान का उल्लेख किया।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी शेखावत के अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने उनके सुख, स्वास्थ्य और निरंतर सफलता की शुभेच्छा जताई। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने भी उन्हें स्वस्थ और मंगलमय जीवन की शुभकामनाएं दीं। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने भगवान श्रीराम से शेखावत के स्वस्थ, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की प्रार्थना की।

|
वीडियो फीचर

CM Youth Conclave 2026: भोपाल में 20 हजार युवाओं से CM मोहन यादव का संवाद, जुबिन नौटियाल ने मचाई धूम


भोपाल में वर्ग-1 शिक्षक अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव की कोशिश; पुलिस ने रोका

मंडला में CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- विकास के आंकड़े सुन छाती पर लौटता है सांप #mpgovt

भोपाल में शुक्रवार रात महिलाओं का मार्च, एकजुटता का दिया संदेश #women #protest #mpnews

भोपाल में सनसनीखेज हत्या | IAS की गला रेतकर हत्या, 2 दिन पहले रखा नौकर गायब

MP BJP कोर कमेटी की बड़ी बैठक - CM मोहन यादव, संगठन पदाधिकारी रहेंगे मौजूद | BJP का बड़ा मंथन

आज का राशिफल

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

20° / 34°

Clear

ट्रेंडिंग न्यूज़