Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अपराध
03 Oct, 2026

भारत-नेपाल सीमा पर 432 लीटर नेपाली शराब जब्त, नाव छोड़कर भागे तस्कर

सुपौल में भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने 432 लीटर नेपाली शराब और तस्करी में इस्तेमाल नाव जब्त की, इस दौरान संदिग्ध लोग नेपाल की ओर फरार हो गए।

सुपौल, 03 अक्टूबर।

भारत-नेपाल सीमा पर अवैध गतिविधियों और शराब तस्करी के विरुद्ध अभियान के दौरान 45वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, बीरपुर के जवानों ने 432 लीटर नेपाली शराब बरामद की है। कार्रवाई सीमा चौकी सिमरीघाट के जवानों ने नाका अभियान के दौरान की। मौके से तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक नाव भी जब्त की गई।

जानकारी के अनुसार जवानों ने स्पर संख्या 2475 और सीमा स्तंभ संख्या 221 के पास नदी क्षेत्र में निगरानी के लिए नाका लगाया था। इसी दौरान नदी की ओर से एक संदिग्ध नाव आती दिखाई दी। जवानों को देखते ही नाव में मौजूद लोग नाव छोड़कर अंधेरे और नदी क्षेत्र का फायदा उठाते हुए नेपाल की ओर फरार हो गए।

जवानों ने नाव को कब्जे में लेकर तलाशी ली। इसमें नेपाली शराब की 1,440 बोतलें मिलीं। प्रत्येक बोतल में 300 मिलीलीटर शराब थी। इस तरह कुल 432 लीटर शराब बरामद हुई। शराब और नाव को कानूनी प्रक्रिया के बाद पुलिस थाना भपटियाही को सौंप दिया गया।

अभियान उपनिरीक्षक अमृत लाल के नेतृत्व में हुआ। कमांडेंट गौरव सिंह ने कहा कि सीमा पर तस्करी और अन्य अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए निगरानी लगातार जारी है।

|
वीडियो फीचर

CM Youth Conclave 2026: भोपाल में 20 हजार युवाओं से CM मोहन यादव का संवाद, जुबिन नौटियाल ने मचाई धूम


भोपाल में वर्ग-1 शिक्षक अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव की कोशिश; पुलिस ने रोका

मंडला में CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- विकास के आंकड़े सुन छाती पर लौटता है सांप #mpgovt

भोपाल में शुक्रवार रात महिलाओं का मार्च, एकजुटता का दिया संदेश #women #protest #mpnews

भोपाल में सनसनीखेज हत्या | IAS की गला रेतकर हत्या, 2 दिन पहले रखा नौकर गायब

MP BJP कोर कमेटी की बड़ी बैठक - CM मोहन यादव, संगठन पदाधिकारी रहेंगे मौजूद | BJP का बड़ा मंथन

आज का राशिफल

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

20° / 34°

Clear

ट्रेंडिंग न्यूज़